146 KM रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर का धमाल, Ather Energy की बिक्री में 297% की ग्रोथ

Ather Energy ने अगस्त 2022 में 6,410 यूनिट्स की सेल की है, जो साल-दर-साल के हिसाब से 297% की ग्रोथ होती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 सितंबर 2022 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Ather Energy ने अगस्त 2022 में 6,410 यूनिट्स की सेल की है
  • ये साल-दर-साल के हिसाब से 297% की ग्रोथ है
  • महीने-दर-महीने के हिसाब से 168.31 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है

Ather Energy केरल में 34 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ लीड कर रही है

हाल के कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स में आग की घटनाओं का असर इनकी सेल्स पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। सभी कंपनियां इस मार्केट में अच्छा परफॉर्म कर रही है, जिनमें से एक Ather Energy है। कंपनी के पास वर्तमान में Ather 450 लाइनअप है, जिसे हाल ही में अपग्रेड किया गया था। स्कूटर अपनी लॉन्ग रेंज और कई स्मार्ट फीचर्स के लिए पॉपुलर है। शायद यही लोकप्रियता के चलते अगस्त 2022 में कंपनी ने 6,410 यूनिट्स की बिक्री की है।

Rushlane के अनुसार, Ather Energy ने अगस्त 2022 में 6,410 यूनिट्स की सेल की है, जो साल-दर-साल के हिसाब से 297% की ग्रोथ होती है। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,600 यूनिट्स बेची थी। वहीं, रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने इस साल महीने-दर-महीने के हिसाब से 168.31 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। 
Advertisement

Ather Energy कथित तौर पर केरल में 34 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ लीड कर रही है। पिछले महीने के आखिर तक कंपनी ने 50,000 यूनिट्स बेच दी थी। एथर ने अपना सेल ऑपरेशन 4 साल पहले शुरू किया था।

जुलाई में, बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता ने अपने नए 2022 450X Gen 3 और 450 Plus Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। ये मौजूदा लाइनअप के अपडेटेड मॉडल हैं, जो पहले से ज्यादा रेंज और कई नए फीचर्स से लैस आते हैं। Ather 450X Gen 3 की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है। इसके अलावा, कंपनी ने Ather 450 Plus Gen 3 स्कूटर भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इन कीमतों में FAME II और अन्य सब्सिडी शामिल हैं।
Advertisement

नए 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में 74 Ah क्षमता के साथ 3.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक फिट किया गया है। तुलना के लिए बता दें कि पिछला मॉडल 2.9 kWh क्षमता के बैटरी पैक से लैस आता था, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 116 km थी। अब, नए स्कूटर को लेकर कंपनी ने दाव किया है कि यह भारतीय ड्राइव साइकिल के अनुसार 146 km की मैक्सिमम रेंज देता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ather, Ather Energy, ather energy sales 2022, Ather Energy 450
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.