इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, ARAI डेवलप कर रही फास्‍ट चार्जर

महेंद्र नाथ पांडेय ने यह भी बताया कि उनका मंत्रालय पूरे देश में 22 हजार पेट्रोल पंपों पर EV चार्जर लगाने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ भी बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2021 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Minister of Heavy Industries महेंद्र नाथ पांडेय ने दी जानकारी
  • एक राउंडटेबल कार्यक्रम के मौके पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दी गई जानकारी
  • दिसंबर 2022 तक प्रोडक्‍ट के तैयार होने की है उम्‍मीद

फास्ट चार्जर से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या का समाधान होगा और बैटरी से चलने वाली गा‍ड़‍ियों की मांग बढ़ेगी।

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री Minister of Heavy Industries महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को कहा कि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के लिए फास्ट चार्जर डेवलप कर रही है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने यह बात एक राउंडटेबल कार्यक्रम के मौके पर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कही। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा यह राउंडटेबल आयोजित किया गया था। महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ऑटोमोटिव रिसर्च एंड डिवेलपमेंट बॉडी ने प्रोडक्‍ट का एक प्रोटोटाइप डेवलप कर लिया है।

इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों के इस्‍तेमाल से जुड़ीं चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "इस मुद्दे पर बात की जा रही है (ई-वीकल बैटरी चार्ज करने के मामले में)। ARAI को इस पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। ARAI ने एक फास्ट चार्जर का प्रोटोटाइप डेवलप किया है और यह प्रोडक्‍ट अगले साल दिसंबर 2022 तक तैयार होने की उम्मीद है।"
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि ARAI को अक्टूबर 2022 तक प्रोजेक्ट पूरा करने को कहा गया है, ताकि इसे दिसंबर तक ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा सके। फास्ट चार्जर से चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्या का समाधान होगा और बैटरी से चलने वाली गा‍ड़‍ियों की मांग बढ़ेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि रिसर्च अभी भी चल रही है। रिसर्च पूरी होने के बाद ही कहा जा सकता है कि इलेक्ट्रिक टू-वीलर, थ्री-वीलर और फोर-वीलर इस चार्जर से कितनी देर में चार्ज हो सकेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि उनका मंत्रालय पूरे देश में 22 हजार पेट्रोल पंपों पर EV चार्जर लगाने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ भी बातचीत कर रहा है। राजमार्गों पर 25 किलोमीटर के फासले पर और शहरों में 3 किमी के दायरे में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस राउंडटेबल में विभिन्न राज्यों के परिवहन मंत्री, राज्‍य सरकारों के लोग और उद्योग से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.