Apple Watch ने बचाई 12 साल की बच्ची की जान, जानें कैसे?

बच्ची की मां ने कहा कि अगर वह Apple Watch को मॉनिटर नहीं करती, तो शायद वह अस्पताल जाने में देरी कर देती और कैंसर का प्रभाव और बढ़ जाता।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 नवंबर 2022 21:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch ने 12 साल की बच्ची की जान बचाने में मदद की
  • वॉच ने जांचा कि बच्ची की हार्ट रेट असामान्य रूप से लगातार तेज थी
  • मां को अलर्ट मिलने के बाद समय पर हुआ उसका इलाज

Apple Watch पहले भी कई लोगों की जान बचाने में मदद के लिए सुर्खियों में आ चुकी है

Apple Watch अकसर लोगों की जान बचाने के लिए सुर्खियों में रहती है। हाल ही में ऐप्पल वॉच की वजह से एक महिला की जान बची थी। अब, खबर है कि इस बार इस ऐप्पल स्मार्टवॉच ने 12 साल की बच्ची की जान बचाने में मदद की। दरअसल Apple Watch ने इस बच्ची का कैंसर का पता लगा लिया, जिससे समय रहते उसका इलाज हुआ।

Hour Detroit के अनुसार, Apple Watch ने इमानी माइल्स (Imani Miles) नाम की एक 12 वर्षीय लड़की की जान बचाने में मदद की। वॉच ने कथित तौर पर जांचा कि माइल्स की हार्ट रेट असामान्य रूप से लगातार तेज था। ऐसे में कई अलर्ट मिलने के बाद, लड़की की मां जेसिका किचन (Jessica Kitchen) को यह अजीब और संभवतः खतरनाक लगा, जिसके बाद वह इमानी माइल्स को अस्पताल ले गईं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि चेकअप के बाद, इमानी की अपेंडिसाइटिस की सर्जरी हुई, लेकिन उसके बाद भी उसकी तकलीफ ठीक नहीं हुई। बच्ची लाइअप का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पाया कि उसके अपेंडिक्स में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। एक युवा में इस तरह का ट्यूमर काफी दुर्लभ है। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि डॉक्टरों ने पाया कि ट्यूमर इमानी के शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गया था, जिसके बाद उसकी तुरंत सर्जरी की गई। सौभाग्य से, सर्जरी सफल रही।
Advertisement

बच्ची की मां ने कहा कि अगर वह Apple Watch को मॉनिटर नहीं करती, तो शायद वह अस्पताल जाने में देरी कर देती और कैंसर का प्रभाव और बढ़ जाता।
Advertisement

हाल ही में, Apple Watch द्वारा जान बचाने की एक घटना अमेरिका के वॉशिंगटन से सामने आई थी, जहां 42 वर्षिय एक महिला को उसके पति ने जिंदा दफना दिया गया था, लेकिन कलाई में पहनी Apple Watch की वजह से उस महिला की जान बच गई। यंग सूक (Young Sook) नाम की एक महिला को उसके पति ने चाकू मारने और उसके हाथ-पैर बांधने के बाद, जंगल में एक सुनसान जगह पर जिंदा दफन कर दिया। इस दौरान सूक ने अपनी Apple Watch से 911 (आपातकालीन सेवा) पर संपर्क कर दिया और साथ ही अपनी 20 वर्षिय बेटी और बेस्ट फ्रेंड को अलर्ट भेज दिया।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, Apple Watch Save Life
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  3. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  4. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  5. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  6. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  7. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  8. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  9. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  10. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.