जहरीली गैस से जाने वाली थी जान! Apple Watch से बची जिंदगी

फायर डिपार्टमेंट से बचाव करने दल के लोग आए और उसको बेड से उठाकर घर से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2024 20:15 IST
ख़ास बातें
  • महिला को बहुत थकान हो रही थी और आंखों से सब धुंधला दिखने लगा था।
  • महिला के घर में कार्बन मोनॉक्साइड होने की पुष्टि हुई।
  • CO बिना गंध वाली, बिना रंग वाली गैस होती है जो मनुष्य की जान ले सकती है।

Apple Watch की मदद से फिर से एक महिला की जान बच जाने का मामला सामने आया है।

Photo Credit: Apple

Apple Watch ने एक जिंदगी फिर बचाई है। हमने पहले भी कई बार आपको इस तरह की खबरें बताई हैं जब एपल स्मार्टवॉच की वजह से किसी की जान बच गई हो। एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। डेलावेयर में रहने वाली नटाली नसाटका नाम की एक महिला एक गैस दुर्घटना से बाल बाल बच गईं। इसका श्रेय वह अपनी एपल वॉच को देती हैं। आइए जानते हैं कैसे बची एपल वॉच से इस महिला की जान। 

यह बात 29 दिंसबर की बताई जा रही है। महिला को बहुत थकान हो रही थी और आंखों से सब धुंधला दिखने लगा था। उसने तुरंत मदद के लिए एपल वॉच का सहारा लेने की सोची। उसने एपल वॉच के SOS फीचर की मदद ली। NDTV के अनुसार, बाद में पता चला कि उसकी ये हालत कार्बन मोनॉक्साइड के कारण हुई थी। महिला के अनुसार, वह सुबह 8 बजे उठी थी और काफी थकान महसूस कर रही थी। उसने सभी अपॉइंटमेंट्स कैंसल कर दिए। फिर वह सोफे पर लेट गई। उसके लिए यह बहुत डरावना था। वो अपनी सुध खोती जा रही थी। उसको आंखों से कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। 

मदद के लिए उसने एपल वॉच का सहारा लिया। फिर फायर डिपार्टमेंट से बचाव करने दल के लोग आए और उसको बेड से उठाकर घर से बाहर निकाला। घर में कार्बन मोनॉक्साइड होने की पुष्टि हुई। यह 80 PPM थी जो कि बहुत ज्यादा मात्रा में थी। महिला के अनुसार यह गैस खराब हीटर में से निकली होगी। 

क्या है कार्बन मोनॉक्साइड, कहां पाई जाती है? 
सेंटर फॉर डसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, कार्बनमोनॉक्साइड (CO) एक बिना गंध वाली, बिना रंग वाली गैस होती है जो मनुष्य की जान ले सकती है। कार और ट्रकों में जब ईंधन जलता है तो यह पैदा होती है। छोटे इंजनों, स्टोव, लालटेन, ग्रिल, फायरप्लेस, गैस रेंज, और चूल्हे आदि में यह पाई जाती है। यह घर के भीतर भी पैदा हो सकती है और इसमें सांस लेने वाले जीवों की मौत का कारण भी बन सकती है। 
Advertisement

क्या हैं लक्षण?
आम लक्षणों में गैस के प्रभाव में आने वाले व्यक्ति के सिर में दर्द होता है, उसे कमजोरी होती है, पेट खराब हो सकता है, उल्टी आ सकती है, छाती में दर्द उठ सकता है, और कंफ्यूजन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  2. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  3. EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
  4. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  5. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K90 Max आया गीकबेंच पर नजर, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo X300 Ultra, X300 FE की लॉन्च तारीख का खुलासा, जानें सबकुछ
  3. Honor 600, 600 Pro हो रहे 23 अप्रैल को लॉन्च, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  4. Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर
  6. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  7. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  8. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  9. ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
  10. Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.