न पिन चाहिए, न स्कैनर! बस एक टच में होगी पेमेंट! Apple का Tap to Pay फीचर आया, ऐसे करता है काम

एप्पल का नया फीचर नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक के सहारे चलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2025 14:09 IST
ख़ास बातें
  • नया फीचर नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक के सहारे चलता है।
  • पूरा प्रोसेस आईफोन डिवाइस के अंदर ही चलता है।
  • Tap to Pay फीचर सभी के लिए उपलब्ध है बशर्तें कि आपके पास एक iPhone हो।

Tap to Pay नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक के सहारे चलता है।

Photo Credit: Apple

Apple ने नया Tap to Pay फीचर लॉन्च किया है जिसने डिजिटल पेमेंट का अंदाज ही बदल दिया है। यह फीचर डिजिटल पेमेंट की दुनिया में नई क्रांति है जिसमें न स्कैनर मशीन चाहिए और न पेमेंट के लिए पिन चाहिए। कंपनी ने इस फीचर का लेटेस्ट रोलआउट हॉन्ग-कॉन्ग में किया है। जल्द ही यह फीचर दुनिया के और भी कई देशों में पहुंच रहा है जिसमें भारत का नाम भी बताया जा रहा है। फीचर ऐसा है कि iPhone ही पेमेंट मशीन बन जाता है। अगर आपके पास iPhone है तो आप कॉन्टेक्टलैस पेमेंट एक चुटकी में कर सकते हैं। आपको न तो मशीन या टर्मिनल की जरूरत होगी और न ही कोई क्यूआर कोड या स्कैनर चाहिए। रिटेल शॉपिंग, कैब बुकिंग, रेस्टोरेंट या होम डिलीवरी, सबमें बस एक टैप के साथ पेमेंट की सुविधा आपके लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं क्या है Apple का नया फीचर, Tap to Pay कैसे करता है काम, और किनको होने वाला है सबसे ज्यादा फायदा। 

Tap to Pay फीचर क्या है
Apple का टैप टू पे फीचर, जैसा कि नाम से पता चलता है, टैप बेस्ड पेमेंट फीचर है। इसमें आपको बस आपको अपने iPhone को सामने वाले रिसीवर पर टैप, यानी एक बार टच करना होता है। एक टच में ही पेमेंट प्रकिय़ा शुरू हो जाती है। पिन, क्यू आर, स्कैनर, पेमेंट मशीन आदि सबका झंझट खत्म हो जाता है। रिसीवर के तौर पर कॉन्टेक्टलैस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, iPhone, Apple Watch या कोई डिजिटल वॉलेट काम करता है। 

Advertisement

Tap to Pay फीचर कैसे काम करता है
एप्पल का नया फीचर नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक के सहारे चलता है। यह पेमेंट का एक सेफ तरीका कंपनी द्वारा कहा गया है। पेमेंट के लिए यूजर को सिर्फ अपना कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, iPhone, Apple Watch आदि व्यापारी के iPhone के पास लाना होगा। एक टैप में ही पेमेंट हो जाता है। उदाहरण के लिए अगर सामने वाला शख्स पेमेंट रिसीव करने के लिए कॉन्टेक्टलैस क्रेडिट कार्ड आपको दिखाता है तो आपको अपने iPhone से बस उस कार्ड को टैप करना होगा और पेमेंट हो जाएगी। इसी तरह दूसरे iPhone को अपने iPhone से सिर्फ टच करने से एक सेकंड में पेमेंट हो जाएगी। पूरा प्रोसेस आईफोन डिवाइस के अंदर ही चलता है। कंपनी ने कहा है कि यह एन्क्रिप्टेड प्रोसेस है और एपल के पास कोई जानकारी नहीं पहुंचती है। 

Tap to Pay फीचर कौन कर सकता है इस्तेमाल
Tap to Pay फीचर सभी के लिए उपलब्ध है बशर्तें कि आपके पास एक iPhone हो। इसमें भी iPhone 11 और उससे ऊपर के मॉडल का होना जरूरी है। दूसरी शर्त है कि आपके फोन में iOS का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए तभी यह काम करता है। इसलिए अगर आपका आईओएस वर्जन अपडेटेड नहीं है तो उसे अपडेट जरूर कर लें। 

Tap to Pay फीचर का किन्हें होगा फायदा
Tap to Pay फीचर का बड़ा लाभ बिजनेस करने वाले लोगों को होने वाला है क्योंकि यह फीचर मशीन की जरूरत को खत्म कर देता है। यानी किसी दुकानदार, वेंडर, डिलीवरी पर्सन, रिटेल स्टोर को अब ऑनलाइन पेमेंट के लिए अलग से मशीन खरीदने की जरूरत नहीं होगी। पेमेंट रिसीव और सेंड करने के लिए बस एक iPhone ही काफी है। इसका फायदा टाइम बचाने में भी सभी को होगा। प्रोसेस एकदम सिम्पल है और चुटकी में पेमेंट हो सकती है। पिन डालने और स्कैन करने में लगने वाला टाइम इसने खत्म कर दिया है। 

Advertisement

हॉन्ग-कॉन्ग में Adyen, Global Payments, KPay और SoéPay जैसे बड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर इसका इस्तेमाल शुरू हो चुका है। यह American Express, Mastercard, Visa, JCB और UnionPay पर भी सपोर्टेड है। जल्द ही यह फीचर भारत में भी आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.