WWDC 2025: लाइव ट्रांसलेशन फीचर हुआ पेश, कॉल के दौरान ही ट्रांसलेट होगी बातचीत, आए ये नए Apple Intelligence फीचर्स

Apple ने सोमवार को WWDC 2025 में Apple Intelligence के नाम से कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संबंधित फीचर्स की घोषणा की।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2025 10:20 IST
ख़ास बातें
  • Genmoji और Image Playground भी इस साल अपडेट हो रहे हैं।
  • Apple विजुअल इंटेलिजेंस को भी अपडेट कर रहा है।
  • Apple Watch में Workout Buddy नाम का नया वर्कआउट फीचर मिल रहा है।

Apple Intelligence कई AI फीचर्स प्रदान कर रहा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने सोमवार को WWDC 2025 में Apple Intelligence के नाम से कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संबंधित फीचर्स की घोषणा की। कीनोट सेशन के दौरान कंपनी ने मौजूदा AI फीचर्स को फिर से पेश करते हुए नए फीचर्स का खुलासा किया जो कि टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं। इस साल के आखिर में यूजर्स के लिए रोल आउट किए जाएंगे। इन नए फीचर्स में लाइव ट्रांसलेशन, Apple Watch में वर्कआउट बडी, विजुअल इंटेलिजेंस में ChatGPT इंटीग्रेशन, Genmoji और इमेज प्लेग्राउंड में अपडेट के साथ शॉर्टकट पर AI सुविधा शामिल हैं। एप्पल ने घोषणा की कि Apple Intelligence फीचर्स इस साल के आखिर में डेनिश, डच, नॉर्वेजियन, पुर्तगाली, स्वीडिश, तुर्की, चीनी और वियतनामी समेत 8 और भाषाओं में भी उपलब्ध होंगे। आइए Apple Intelligence फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

डेवलपर्स के लिए आया फाउंडेशन मॉडल फ्रेमवर्क
Advertisement
Apple में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (SVP) क्रेग फेडेरिघी ने घोषणा की कि टेक दिग्गज अब अपने ऑन डिवाइस फाउंडेशन मॉडल तक थर्ड पार्टी के ऐप डेवलपर्स के लिए एक्सेस शुरू रहा है। ये AI मॉडल कई Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को भी पावर प्रदान करते हैं। डेवलपर्स अपने ऐप के अंदर नए फीचर्स बनाने के लिए इन AI वाले मॉडल तक एक्सेस कर सकते हैं या फाउंडेशन मॉडल फ्रेमवर्क के जरिए बिलकुल नए ऐप बना सकते हैं।

Apple ने इस बात पर जोर दिया कि ये ऑन डिवाइस मॉडल हैं, इसलिए ये AI कैपेसिटी तब भी काम करेंगी जब इंटरनेट कनेक्शन न हो। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि यूजर्स डाटा कभी भी डिवाइस से बाहर नहीं जाएगा। डेवलपर्स के लिए उन्हें ऑन क्लाउड इंफरेंस के लिए कोई एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) कॉस्ट नहीं देनी होगी। यह फ्रेमवर्क स्विफ्ट का सपोर्ट करता है, जिससे डेवलपर्स AI मॉडल को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा यह फ्रेमवर्क गाइडेड जेनरेशन, टूल कॉलिंग समेत काफी कुछ का सपोर्ट करता है।
Advertisement

नए Apple Intelligence फीचर
फेडेरिघी ने खुलासा किया Siri को बीते साल के WWDC में टीज किए गए एडवांस AI फीचर 2026 तक नहीं मिलेंगे, जिसके बारे में Apple ज्यादा जानकारी साझा करेगा। हालांकि, इस साल क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक दिग्गज कुछ और Apple इंटेलिजेंस फीचर प्रदान करने का प्लान बना रहा है।
Advertisement

लाइव ट्रांसलेशन
लाइव ट्रांसलेशन AI बेस्ड फीचर को मैसेज ऐप, फेसटाइम और फोन ऐप में इंटीग्रेट किया जा रहा है जिससे यूजर्स आसानी से उन लोगों के साथ कन्वर्सेशन कर सकेंगे जो कि एक अलग भाषा बोलते हैं। यह एक ऑन डिवाइस फीचर है, जिससे कन्वर्सेशन यूजर्स के डिवाइस से बाहर नहीं जाएगी। लाइव ट्रांसलेशन ऑटोमैटिक मैसेज ऐप में मैसेज को ट्रांसलेट करेगा। वहीं FaceTime कॉल्स पर फीचर ऑटोमैटिक यूजर्स की भाषा में लाइव कैप्शन शामिल करेगा। फोन कॉल के दौरान लाइव ट्रांसलेशन यह ट्रांसलेट करेगा कि व्यक्ति रियल टाइम में क्या कह रहा है।
Advertisement

विजुअल इंटेलिजेंस
Apple विजुअल इंटेलिजेंस को भी अपडेट कर रहा है। iPhone यूजर्स अब अपने डिवाइस के कैमरे से देखते हुए ChatGPT से सवाल पूछ सकते हैं। OpenAI चैटबॉट को पता चल जाएगा कि यूजर्स क्या देख रहा है और यूजर्स के सवालों का उत्तर देने के लिए कॉन्टेक्स्ट को समझेगा। यह Google और Etsy जैसे ऐप्स पर भी सर्च कर सकता है जिससे समान इमेज और प्रोडक्ट मिल सकें। यूजर्स अपने कैमरे में किसी प्रोडक्ट को हाइलाइट करके उसे ऑनलाइन भी सर्च कर सकते हैं।
Advertisement

Workout Buddy
Apple Watch में AI फीचर भी मिल रहे हैं। Workout Buddy नाम का यह नया वर्कआउट एक्सपीरियंस यूजर के वर्कआउट डाटा और फिटनेस हिस्ट्री को वर्कआउट के दौरान पर्सनलाइज मोटिवेशनल वाली जानकारी देता है। यह फीचर हार्ट रेट, पेस, डिस्टेंस, पर्सनल फिटनेस माइलस्टोन जैसे डाटा को एकत्रित करता है। कंपनी का नया टेक्स्ट टू स्पीच मॉडल इन जानकारियों को वॉयस बेस्ड आउटपुट में बदलता है। Workout Buddy ब्लूटूथ हेडफोन के साथ Apple Watch पर उपलब्ध होगा। इसके लिए पास में Apple इंटेलिजेंस बेस्ड iPhone की भी जरूरत होती है। यह फीचर सबसे पहले चुनिंदा वर्कआउट जैसे आउटडोर और इनडोर रनिंग और वॉकिंग, आउटडोर साइकलिंग, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और फंक्शनल और ट्रेडिशनल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।

Genmoji और Image Playground
Genmoji और Image Playground भी इस साल अपडेट हो रहे हैं। Genmoji में यूजर्स अब इमोजी को एक साथ मिला सकेंगे और नए वेरिएशन के लिए टेक्स्ट प्रॉम्प्ट शामिल कर पाएंगे। Genmoji और Image Playground  का इस्तेमाल करके परिवार और दोस्तों वाली इमेज बनाते हुए एक्सप्रेशन और अन्य चीजें जैसे हेयरस्टाइल भी बदल सकेंगे। इमेज प्लेग्राउंड को नई इमेज स्टाइल प्रदान करने के लिए ChatGPT के साथ भी इंटीग्रेट किया जा रहा है।

शॉर्टकट
एप्पल अपने शॉर्टकट ऐप में Apple Intelligence को भी इंटीग्रेट कर रही है। यूजर्स राइटिंग टूल के साथ टेक्स्ट को समराइज करने या इमेज प्लेग्राउंड के साथ इमेज बनाने जैसे टास्क देख पाएंगे। यूजर्स अपने शॉर्टकट के बाकी हिस्सों में शामिल करने वाले रिस्पॉन्स जनरेट करने के लिए ऑन-डिवाइस और प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट मॉडल दोनों का इस्तेमाल कर पाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  5. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  6. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  7. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  8. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  9. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  10. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.