Apple के CEO Tim Cook हुए नौ वर्षीय भारतीय ऐप डिवेलपर के फैन

हाना के पिता ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐप्स बना रहे हैं और Apple के पास ऐसे दावों की पुष्टि करने के जरिए मौजूद हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 सितंबर 2022 14:33 IST
ख़ास बातें
  • Cook ने Hanas ऐप डिवेलप करने वाली इस लड़की की प्रशंसा की है
  • Hana ने उन्हें बताया था कि वह सबसे युवा iOS ऐप डिवेलपर है
  • उसे इसके लिए कोडिंग में लगभग 10,000 लाइंस लिखनी पड़ी थी

हाना ने एक स्टोरीटेलिंग ऐप बनाया है

ग्लोबल स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple के CEO, Tim Cook ने नौ वर्षीय भारतीय ऐप डिवेलपर Hana को बधाई दी है। Cook ने Hanas ऐप डिवेलप करने वाली इस लड़की को ईमेल से दिए जवाब में प्रशंसा की है। Hana ने उन्हें बताया था कि वह सबसे युवा iOS ऐप डिवेलपर है। 

Hana का परिवार दुबई में रहता है और उसके पैरेंट्स को कुक की ओर से की गई प्रशंसा से खुशी है। केरल के मूल निवासी हाना के पिता ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐप्स बना रहे हैं और Apple के पास ऐसे दावों की पुष्टि करने के जरिए मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि हाना की बड़ी बहन लीना फातिमा (10 वर्ष) उसे कोडिंग सिखाती हैं। हाना ने एक स्टोरीटेलिंग ऐप बनाया है जिससे पैरेंट्स अपनी आवाज में बच्चों के लिए स्टोरीज को रिकॉर्ड कर सकते हैं। उसे इसके लिए कोडिंग में लगभग 10,000 लाइंस लिखनी पड़ी थी। उसे एक डॉक्यूमेंटरी देखकर यह आइडिया मिला था। इन दोनों बहनों से खुद कोडिंग सीखी है और इसके लिए इनके पैंरेट्स ने प्रोत्साहित किया था। 
Advertisement

लीना ने एक वेबसाइट Lehanas भी बनाई है, जो बच्चों को शब्दों, रंगों और जानवरों केक बारे में सिखाती है। हाना को एक दिन टिम कुक के साथ काम करने की उम्मीद है, जबकि लीना हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका जाना चाहती हैं। लीना को कोडिंग  पसंद है क्योंकि इससे वह चुनौतियों का समाधान निकाल सकती है। इन दोनों को उनके पैरेंट्स ने होम स्कूलिंग के जरिए पढ़ाया है। लीना ने बताया कि कोडिंग में उसकी दिलचस्पी तब शुरू हुई थी जब उसके प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम करने वाले उसके पिता ने उसकी मां को अपने स्टार्टअप में मदद करने के लिए कोडिंग सीखने को कहा था। 

iPhone बनाने वाली Apple ने इस महीने की शुरुआत में iPhone की नई सीरीज लॉन्च की थी। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc का अनुमान है कि इस वर्ष भारत में 70 लाख से अधिक iPhones बिक सकते हैं। iPhones और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को मिलाकर बिक्री लगभग 16.2 करोड़ रह सकती है। पिछले 15 वर्षों में iPhones की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। देश में प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में iPhones की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है और पिछले छह वर्षों में iPhone के यूजर्स की संख्या लगभग एक करोड़ बढ़ी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.