Aadhaar Card vs APAAR Card में क्या है अंतर, जानें कब करना है इस्तेमाल?

AADHAAR भारत सरकार द्वारा जारी 12-अंकों की एक स्पेशल आइडेंटिफिकेशन नंबर है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। APAAR एक नई डिजिटल पहचान है, जिसे खास तौर पर छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 17:36 IST
ख़ास बातें
  • AADHAAR भारत सरकार द्वारा जारी 12-अंकों का स्पेशल आइडेंटिफिकेशन नंबर है
  • APAAR को खास तौर पर छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है
  • AADHAAR सभी भारतीय नागरिकों के लिए है और APAAR ऑप्शनल है
भारत सरकार ने डिजिटल पहचान और प्रमाणिकरण के लिए दो महत्वपूर्ण पहल पेश किए हैं, पहला AADHAAR और दूसरा APAAR। भले ही नाम लगभग एक जैसे लगते हो, लेकिन इनमें बड़ा अंतर है। दोनों का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक और सुरक्षित आइडेंटिफिकेशन सिस्टम से जोड़ना है, लेकिन इनके यूसेज और फंक्शनैलिटी अलग-अलग हैं। यहां हम इन दोनों आईडी सिस्टम की तुलना करेंगे और समझेंगे कि यह किसके लिए जरूरी है।
 

APAAR और AADHAAR: क्या हैं और इनका उद्देश्य?

AADHAAR भारत सरकार द्वारा जारी 12-अंकों की एक स्पेशल आइडेंटिफिकेशन नंबर है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल और बायोमेट्रिक बेस्ड पहचान देना है, जिससे सरकारी सेवाओं और सब्सिडी स्कीम्स आदि का लाभ उठाया जा सके।

APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) एक नई डिजिटल पहचान है, जिसे खास तौर पर छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है। इसे अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC ID) के रूप में भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटली सुरक्षित रखना और विभिन्न संस्थानों में उनके ट्रांसफर को आसान बनाना है। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत एक अहम कदम है।
 

किसका उपयोग किसके लिए होता है?

AADHAAR सभी भारतीय नागरिकों के लिए है और यह पहचान, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सर्विस, मोबाइल कनेक्शन, पासपोर्ट और अन्य सरकारी प्रक्रियाओं में अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाता है।
Advertisement

APAAR मुख्य रूप से छात्रों के लिए है और इसे शिक्षा मंत्रालय के तहत डेवलप किया गया है। इसका यूज इंस्टीट्यूशनल ऑर्गेनाइजेशन में नोमिनेशन, सर्टिफिकेट्स के डिजिटल रिकॉर्ड और विभिन्न सिलेबस के बीच क्रेडिट ट्रांसफर के लिए किया जाता है। यह छात्रों को इंटिग्रेटेड एजुकेशन सिस्टम से जोड़ता है और उनके अकादमिक सफर को आसान बनाता है।
 

आइडेंटिफिकेशन सिस्टम और डेटा सुरक्षा

AADHAAR में बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आई स्कैन) और डेमोग्राफिक (नाम, पता, जन्मतिथि) डेटा स्टोर किया जाता है। इसकी सुरक्षा का जिम्मा UIDAI के ऊपर होता है और इसे बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Advertisement

APAAR छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित करता है। इसमें बायोमेट्रिक डेटा शामिल नहीं होता, बल्कि छात्रों के अकादमिक डॉक्यूमेंट्स और क्रेडिट स्कोर इसमें स्टोर किए जाते हैं।
 

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और अनिवार्यता

AADHAAR के लिए सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं और यह बैंकिंग, सरकारी सर्विस और अन्य महत्वपूर्ण पहचान कार्यों के लिए जरूरी होता है।
Advertisement

APAAR स्वैच्छिक है और केवल छात्रों के लिए उपलब्ध है। इसे यूनिवर्सिटी, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से जेनरेट किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: APAAR, Aadhaar, Apaar vs Aadhaar
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  3. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  4. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  6. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  8. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.