Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट

महीनों पहले किसी पोस्ट को तैयार करके उसे पोस्ट के लिए भेज सकते हैं। आपके द्वारा तय की गई तारीख और समय पर वह ड्राफ्टेड पोस्ट खुद ब खुद लाइव हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2026 16:26 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड ऐप यूजर्स के लिए X ने नया फीचर जारी कर दिया है।
  • इससे पहले यह सुविधा X की वेबसाइट और iOS ऐप पर ही आई थी।
  • शेड्यूल करने के बाद निर्धारित समय पर पोस्ट स्वयं पब्लिश हो जाएगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट को शेड्यूल करने की सुविधा जारी कर दी गई है।

Android यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट को शेड्यूल किया जा सकता है। एंड्रॉयड ऐप यूजर्स के लिए X ने यह फीचर जारी कर दिया है। यानी अगर आप चाहें महीनों पहले किसी पोस्ट को तैयार करके उसे पोस्ट के लिए भेज सकते हैं। आपके द्वारा तय की गई तारीख और समय पर वह ड्राफ्टेड पोस्ट खुद ब खुद लाइव हो जाएगी। खास बात यह है कि न सिर्फ टेक्स्ट, बल्कि फोटो-वीडियो वाले पोस्ट भी शेड्यूल किए जा सकेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Android में अब यूजर्स पोस्ट को पहले से तैयार करके तय तारीख और समय पर पब्लिश कर सकते हैं। X पर यह फीचर अब इस्तेमाल किया जा सकता है। फीचर के तहत पोस्ट को एडिट, रीशेड्यूल या डिलीट करने की भी सुविधा दी गई है। 18 महीने पहले तक भी पोस्ट को शेड्यूल किया जा सकता है। यानी 1.5 साल बाद भी कोई पोस्ट अपने आप ही पब्लिश हो जाएगा। इससे पहले यह सुविधा X की वेबसाइट और iOS ऐप पर ही आई थी। 

Post scheduling on Android! Finally! Huge thanks to @vcoolish for the help! https://t.co/mbHDNOyrhx

— Evgenii Matsiuk (@e_matsyuk) November 26, 2026

X स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर Evgenii Matsiuk ने इसकी जानकारी दी है। यूजर्स पोस्ट लिखने के साथ उसमें फोटो-वीडियो भी जोड़ सकते हैं। पोस्ट ड्राफ्ट होने के बाद उसकी तारीख और समय तय करें। फिर शेड्यूल सेट कर दें। बस हो गया! निर्धारित समय पर पोस्ट स्वयं पब्लिश हो जाएगी। 

पोस्ट को एडिट और डिलीट करने का भी विकल्प
X पर शेड्यूल की गई पोस्ट को एडिट, या डिलीट करने का विकल्प भी यूजर को मिलेगा। Drafts में जाकर शेड्यूल की गई पोस्ट को कभी भी देख सकते हैं। यहीं से इसमें मनचाहा बदलाव भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, पोस्ट को पब्लिश करने का समय और तारीख भी बदले जा सकते हैं। पोस्ट एडिट करने के बाद Save changes पर क्लिक करना जरूरी होगा, इसके बाद ही सारे बदलाव दर्ज होंगे। अगर किए गए बदलाव आपको नहीं पसंद आए तो Discard का विकल्प भी मौजूद रहेगा। यूजर चाहे तो शेड्यूल पोस्ट को पूरी तरह डिलीट भी कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
  2. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  4. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  6. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  7. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  9. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  10. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.