Amazon में दोबारा होगी 9000 वर्कर्स की छंटनी, ई-कॉमर्स, एडवर्टाइजिंग डिविजंस पर बड़ा असर

ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन कुछ वर्ष पहले तक बहुत से देशों में बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देती रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 15:46 IST
ख़ास बातें
  • टेक कंपनियों का बिजनेस महामारी के दौरान तेजी से बढ़ा था
  • इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था
  • एमेजॉन के पास लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं

पिछले वर्ष के अंत से टेक्नोलॉजी सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स को घटाया है

ग्लोबल ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon ने बताया है कि वह इकोनॉमी में अस्थिरता की स्थिति से निपटने और अपने कामकाज में सुधार के लिए 9,000 वर्कर्स की छंटनी करेगी। एमेजॉन को कुछ वर्षों पहले तक बड़ी संख्या में रोजगार देने वाली कंपनी के तौर पर जाना जाता था। पिछले कुछ महीनों में इसने हजारों वर्कर्स को बाहर किया है। कंपनी के पास लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं। 

कंपनी ने अपनी प्रॉफिट वाली क्लाउड और एडवर्टाइजिंग डिविजंस से बड़ी संख्या में वर्कर्स को हटाने की योजना बनाई है। इसके अलावा इसकी स्ट्रीमिंग डिविजन Twitch से भी स्टाफ घटाया जाएगा। पिछले वर्ष के अंत में एमेजॉन ने ई-कॉमर्स, डिवाइसेज और HR डिविजंस से वर्कर्स की छंटनी की थी। पिछले वर्ष के अंत से टेक्नोलॉजी सेक्टर की बहुत सी कंपनियों ने अपनी वर्कफोर्स को घटाया है। इनमें बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft और इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली Alphabet शामिल हैं। सोशल मीडिया साइट फेसबुक की मालिक Meta ने पिछले सप्ताह बताया था कि वह इस वर्ष लगभग 10,000 वर्कर्स की छंटनी करेगी। महामारी के दौरान टेक कंपनियों का बिजनेस तेजी से बढ़ा था और इसका असर उनके वैल्यूएशंस पर भी दिखा था। पिछले वर्ष इन्फ्लेशन और इंटरेस्ट रेट्स में बढ़ोतरी से इन कंपनियों के वैल्यूएशंस में काफी गिरावट आई है। 

पिछले वर्ष छंटनी के दौरान मेटा के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Mark Zuckerberg ने एंप्लॉयीज को मैसेज में बताया था, "मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों के कमजोर होने, कॉम्पिटिशन बढ़ने और विज्ञापनों में कमी से हमारा रेवेन्यू अनुमान से बहुत कम रहा है। मुझसे गलती हुई है और मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।" उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने रिसोर्सेज AI, विज्ञापनों और मेटावर्स प्रोजेक्ट जैसे ग्रोथ की अधिक संभावना वाले एरिया में लगाने की जरूरत है। 

एमेजॉन के CEO, Andy Jassy ने वर्कर्स के लिए ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक मैसेज में कहा कि इस फैसले के पीछे प्रायरिटीज का एनालिसिस और इकोनॉमी को लेकर अनिश्चितता प्रमुख कारण हैं। उनका कहना था, "कुछ लोग यह पूछ सकते हैं कि कुछ महीने पहले हुई छंटनी में इसकी घोषणा क्यों नहीं हुई थी। इसका उत्तर यह है कि सभी टीमों ने अपना एनालिसिस पूरा नहीं किया था।" कंपनी ने पिछले महीने बताया था कि उसके प्रॉफिट में कमी मौजूदा तिमाही में जारी रह सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tech, Amazon, Google, Market, Workers, Streaming, Microsoft, Digital, Economy

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.