Amazon Prime Day सेल है 16 जुलाई से, मिलने वाले ये हैं टॉप ऑफर

Amazon Prime Day सेल का आगाज़ 16 जुलाई को होगा। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए आयोजित की जाने वाली यह सेल करीब 36 घंटे चलेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जुलाई 2018 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Prime Day 2018 सेल 36 घंटों तक चलेगी
  • Amazon Prime Day 2018 में 200 नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे
  • ये सारे ऑफर सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए होंगे
Amazon Prime Day सेल का आगाज़ 16 जुलाई को होगा। अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए आयोजित की जाने वाली यह सेल करीब 36 घंटे चलेगी। सेल के दौरान इस ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, फर्नीचर और अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट ऑफर में उपलब्ध होंगे। लेकिन ये सारे ऑफर सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए होंगे। सेल में ग्राहकों के पास OnePlus 6, Vivo V9, Samsung Galaxy Note 8, Moto G6, Huawei P20 Pro और अन्य हैंडसेट को सस्ते में खरीदने का मौका होगा।

Amazon ने अपने ऐप यूज़र के लिए एक क्विज़ का ऐलान किया है। इसमें हिस्सा लेने पर OnePlus 6 जीतने का मौका होगा। आपको पांच सवालों का जवाब देना है। अगर आप सही जवाब देते हैं तो आप लकी ड्रॉ का हिस्सा बन जाएंगे और यहीं पर वनप्लस 6 जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट Redmi Y2 की सेल 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे आयोजित होगी। इस ई-कॉमर्स साइट ने सेल के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इसके क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर का ईएमआई विकल्प चुनने पर भी मिलेगा। सभी अमेज़न पे यूज़र 10 प्रतिशत कैशबैक पाएंगे। कंपनी की ओर से पुराने फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 3,000 रुपये की छूट दी जाएगी।
Advertisement

चुनिंदा स्मार्टफोन की कीमत में कटौती भी की जाएगी। Moto G5 Plus, Honor 7x, Honor 7C 32 जीबी, Samsung Galaxy On7 Prime, Huawei P20 Pro, Huawei P20 Lite, 10.or E, 10.or G और InFocus Turbo 5 जैसे हैंडसेट सस्ते में उपलब्ध होंगे। Moto G6, OnePlus 6, Samsung Galaxy Note 8, Vivo V7+ और Vivo V9 जैसे हैंडसेट के साथ एक्सचेंज में अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

Prime Day 2018 सेल का आगाज़ भारत में 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा और यह 18 जुलाई को रात 12 बजे तक चलेगी। जानकारी दी गई है कि Amazon की Prime Day 2018 में 200 नए प्रोडक्ट पेश किए जाएंगे। ये प्रोडक्ट OnePlus, Sennheiser, WD, Godrej, Cloudwalker, Seagate और Samsung जैसे ब्रांड के होंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, सिर्फ प्राइम मेंबर इस सेल में हिस्सा ले सकेंगे। अगर आप अमेज़न प्राइम मेंबरशिप लेना चाहते हैं तो इसका वार्षिक शुल्क 999 रुपये है। आप चाहें तो 129 रुपये में मासिक सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Prime Day SAle, Amazon Sale, Prime Day 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.