Amazon ने लॉन्च किए AI एसिस्टेंट वाले 4 नए इको डिवाइस, जानें फीचर्स और कीमत

Amazon ने बाजार में 4 नए Echo डिवाइस Echo Dot Max, Echo Studio, Echo Show 8 और Echo Show 11 लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2025 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Echo Dot Max की कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 8,869 रुपये) है।
  • Amazon Echo Studio की कीमत 219.99 डॉलर (लगभग 19,514 रुपये) है।
  • Amazon Echo Show 8 की कीमत 179.99 डॉलर (लगभग 15,966 रुपये) है।

Amazon Echo Dot Max में AZ3 है।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने बाजार में 4 नए Echo डिवाइस Echo Dot Max, Echo Studio, Echo Show 8 और Echo Show 11 लॉन्च कर दिए हैं। ये डिवाइस एडवांस AI एसिस्टेंट Alexa+ पर काम करते हैं। ये डिवाइस ज्यादा पावर, ज्यादा सेंसर और Alexa+ एक्सेस के साथ आते हैं। Echo Dot Max में AZ3 का उपयोग किया गया है। Echo Studio, Echo Show 8 और Echo Show 11 में AZ3 Pro है। आइए Amazon Echo डिवाइसेज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Amazon Echo Dot Max Price

Amazon Echo Dot Max की कीमत 99.99 डॉलर (लगभग 8,869 रुपये), Echo Studio की कीमत 219.99 डॉलर (लगभग 19,514 रुपये), Echo Show 8 की कीमत 179.99 डॉलर (लगभग 15,966 रुपये) और Echo Show 11 की कीमत 219.99 डॉलर (लगभग 19,514 रुपये) है। अमेरिका में प्री-ऑर्डर की शुरुआत हो गई है। Echo Dot Max और Echo Studio 29 अक्टूबर से उपलब्ध होंगे, जबकि Echo Show 8 और Echo Show 11 12 नवंबर से उपलब्ध होंगे।

Amazon के इको डिवाइसेज अमेजन के AZ3 और AZ3 Pro चिप्स पर काम करते हैं। Echo Dot Max में AZ3 का उपयोग किया गया है, जो वेक-वर्ड डिटेक्शन को 50 प्रतिशत तक बेहतर बनाता है, बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है और माइक्रोफोन ऐरे को पावर देता है। Echo Studio, Echo Show 8 और Echo Show 11 में AZ3 Pro उपयोग किया गया है जो कि ज्यादा स्मार्ट होने के साथ तेज रिस्पॉन्स के लिए एडवांस लैंग्वेज मॉडल और विजन ट्रांसफॉर्मर का सपोर्ट करता है। सभी डिवाइस में Omnisense सेंसर सिस्टम है जो घर में होने वाली एक्टिविटी का पता लगाने के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा, ऑडियो, रडार, एक्सेलेरोमीटर और वाई-फाई सिग्नल का उपयोग करता है। इसके बाद एलेक्सा एक्टिव तौर पर काम कर सकता है, जैसे कि जब कोई अलग व्यक्ति कमरे में आता है तो उसे रिमाइंड कराने या रात में 10 बजे के बाद गैराज का दरवाजा खुला रहने पर जानकारी देता है।

Echo Dot Max, Echo Studio Features

Echo Dot Max में 2 स्पीकर वाला एक नया डिजाइन किया गया ऑडियो सिस्टम है। इसमें एक हाई-एक्सकर्शन वूफर और एक कस्टम ट्वीटर शामिल है, जो इको डॉट 5th जेन के मुकाबले करीब 3 गुना ज्यादा बेस देता है। इको स्टूडियो में तीन फुल रेंज ड्राइवर्स वाला एक हाई-एक्सकर्शन वूफर शामिल है। यह स्पेशियल ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट करता है। ग्राहक एलेक्सा होम थिएटर सिस्टम बनाने के लिए 5 इको डॉट मैक्स या इको स्टूडियो यूनिट को फायर टीवी स्टिक के साथ भी जोड़ सकते हैं।

Advertisement

Echo Show 8, Echo Show 11 Features

Echo Show 8, Echo Show 11 में इन सेल टच और नेगेटिव लिक्विड क्रिस्टल डिजाइन है जो किसी भी लाइट में क्लियर विजुअल प्रदान करता है। इनमें 13 मेगापिक्सल कैमरे हैं जो एलेक्सा को यूजर्स को ग्रीट करने के साथ जरूरी जानकारी प्रदान करता है। ये डिवाइस स्मार्ट होम हब के तौर पर काम करते हैं और जिगबी, मैटर और थ्रेड का सपोर्ट करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.