अमेज़न इंडिया सेलः लेनेवो वाइब के4 नोट, कूलपैड नोट 2 और अन्य स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जुलाई 2016 13:50 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया की यह सेल शुक्रवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी
  • स्मार्टफोन के साथ कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट
  • अमेज़न इंडिया की इस सेल का फायदा वेबसाइट के साथ ऐप पर भी उठाया जा सकता है
अमेज़न इंडिया ने अपनी 48 घंटे तक चलने वाली सेल की शुरुआत गुरुवार को कर दी। सेल के दौरान ई-कॉमर्स साइट पर स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। यह सेल शुक्रवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगी।

इन छूट के अलावा शुक्रवार रात तक अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर स्टेंडर्ड चार्टर्ड का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर हर खरीदारी पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। ध्यान रहे कि यूज़र इन ऑफर का फायदा अमेज़न इंडिया की वेबसाइट के साथ मोबाइल ऐप के जरिए भी उठा पाएंगे।
Advertisement
 

अमेज़न इंडिया की 48 घंटे की सेल के तहत लेनोवो वाइब के4 नोट स्मार्टफोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है और कंज़्यूमर मात्र 699 रुपये में एंट वीआर हेडसेट भी खरीद पाएंगे। ऑनलाइन रिटेलर ने बताया है कि वाइब के4 नोट और एंट वीआर हेडसेट को एक ही कार्ट में खरीदने वाले ग्राहकों को 600 रुपये का अमेज़न इंडिया का गिफ्ट कार्ड भी मिलेगा। अमेज़न इंडिया की सेल के तहत कूलपैड नोट 3 स्मार्टफोन 7,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 8,499 रुपये थी। इंटेक्स एक्वा स्टार 4जी स्मार्टफोन 4,599 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसे 6,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।

अमेज़न इंडिया की इस सेल में कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट भी सस्ते में उपलब्ध हैं। माइक्रोमैक्स का 32 इंच एचडी रेडी एलईडी टीवी 13,640 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 17,000 रुपये थी। सैमसंग इवो प्लस 16 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड 299 रुपये में मिल रहा है। डी-लिंक (डीएसएल-2750यू) वाई-फाई राउटर 1,619 रुपये में उपलब्ध है जबकि कीमत 3,140 रुपये है। लॉजीटेक एमके215 वायरलेस और माउस कंबो मात्र 949 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

(जानें: अमेज़न इंडिया सेल के तहत इन प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon 48 Hours Sale, Amazon India, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.