Amazon Appliances Monsoon Days Sale: वॉशिंग मशीन से लेकर वाटर प्यूरीफायर तक, कम से कम 40% डिस्काउंट

Amazon Appliances Monsoon Days Sale में वाटर प्यूरीफायर्स, वैक्यूम क्लीनर्स, मिक्सर ग्राइंडर्स, एयर फ्रायर्स, इन्वर्टर-बैटरी कॉम्बो और गीजर जैसे प्रोडक्ट्स पर 60-70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2025 16:20 IST
ख़ास बातें
  • वाटर प्यूरीफायर्स पर 60% तक की छूट, RO+UV मॉडल्स सबसे ज्यादा डिमांड में
  • वैक्यूम क्लीनर्स और एयर फ्रायर्स पर 60-70% तक की छूट
  • मिक्सर ग्राइंडर, इन्वर्टर, गीजर पर भी भारी ऑफर, 21 जुलाई तक वैलिड

Amazon Appliances Monsoon Days Sale 21 जुलाई तक चलेगी

Photo Credit: amazon

बारिश के मौसम में घर से जुड़ी कई जरूरतें अचानक बढ़ जाती हैं, चाहे बात हो साफ पानी की, गंदगी से निपटने की या बिजली जाने पर बैकअप की। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Amazon ने 17 जुलाई से अपनी Appliances Monsoon Days Sale की शुरुआत कर दी है। ये सेल 21 जुलाई तक चलेगी और इसमें कई जरूरी अप्लायंसेज पर 40% से लेकर 70% तक की छूट दी जा रही है। वाटर प्यूरीफायर्स पर जहां 60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं वैक्यूम क्लीनर्स और एयर फ्रायर्स जैसे प्रोडक्ट्स पर 60% से 70% तक की छूट दी जा रही है। मिक्सर ग्राइंडर, गीजर, और इन्वर्टर-बैटरी कॉम्बो पर भी ऑफर्स उपलब्ध हैं।

Amazon Appliances Monsoon Days Sale में वाटर प्यूरीफायर्स, वैक्यूम क्लीनर्स, मिक्सर ग्राइंडर्स, एयर फ्रायर्स, इन्वर्टर-बैटरी कॉम्बो और गीजर जैसे प्रोडक्ट्स पर 60-70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल के दौरान LG, Samsung, Godrej, Whirlpool, Bosch, Haier, Panasonic, Voltas सहित कुछ अन्य ब्रांड्स की वॉशिंग मशीनों पर कम से कम 40% का डिस्काउंट देने का वादा किया गया है। 
Advertisement

वहीं दूसरी ओर, घर को साफ-सुथरा रखने के लिए वैक्यूम क्लीनर्स पर भी तगड़ी छूट मिल रही है। चाहे स्टिक वैक्यूम हो या रोबोटिक क्लीनर, Amazon पर हर रेंज के लिए कुछ न कुछ मौजूद होने का दावा किया गया है। किचन अप्लायंसेज की बात करें तो मिक्सर ग्राइंडर पर 65% तक की छूट मिल रही है। और अगर आप हेल्दी स्नैकिंग चाहते हैं, तो एयर फ्रायर्स पर 70% तक का ऑफर है।

वहीं, इस सेल में RO, UV और UF टेक्नोलॉजी वाले एडवांस प्यूरीफायर्स पर 60% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Philips, Kent, Livpure जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट अब बजट में आ गए हैं। बिजली कटौती से जूझ रहे घरों के लिए इन्वर्टर और बैटरी कॉम्बो पर भी ऑफर है। Amazon पर इन कॉम्बोज पर 60% तक की छूट दी जा रही है। वहीं, गीजर्स पर भी 50% तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

बता दें कि इस सेल के लिए Amazon ने HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ऊपर बताए प्रोडक्ट्स कैटेगरी पर HDFC बैंक के कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 10% एक्स्ट्रा (एक लिमिटेड कैप के साथ) डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, चुनिंदा कार्ड्स पर No Cost EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.