एयरटेल ने शुरू किया पेमेंट बैंक, 3000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जनवरी 2017 09:52 IST
दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी एयरटेल का परिचालन करने वाले भारती एंटरप्राइजेज समूह ने गुरुवार को एयरटेल पेमेंट बैंक की शुरूआत की जिसमें 3000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की गई है। बैंक का उद्घाटन वित्त मंत्री अरूण जेटली ने किया। यह बैंक पूरे देश में सेवाएं देगा। एयरटेल ने इससे पहले नवंबर में अपने 10,000 से ज्यादा आउटलेट में एक पायलट पेमेंट बैंंक प्रोग्राम राजस्थान में शुरू किया गया था। 

जेटली ने कहा, ‘‘इस बाजार में और अधिक दूरसंचार कंपनियों के कदम रखने से उम्मीद है कि ना केवल दूरसंचार कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जैसा कि इन दिनों हम बहुत पढ़ रहे हैं बल्कि इससे परंपरागत और नए तौर तरीके वाले बैंकों के बीच भी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ेगी।’’
Advertisement

अभी, एयरटेल पेमेंट बैंक आधिकारिक तौर पर 29 राज्यों में उपलब्ध हैं। देशभर के 2,50,000 से ज्यादा एयरटेल रिटेल स्टोर पेमेंट बैंक के तौर पर भी काम कर रहे हैं। भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं की तरह उनके समूह का ये बैंक देश में बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों तक उनके मोबाइल के जरिए सस्ती और तीव्र डिजिटल बैंकिंग सेवा पहुंचाएगा।
 

उन्होंने इस नए उद्यम को समूह की यात्रा में एक नया अध्याय बताया। इस बैंक में भारती समूह और कोटक महिंद्रा बैंक की 80:20 की हिस्सेदारी है।
Advertisement

नए एयरटेल पेमेंट बैंक एयरटेल मनी वॉलेट से अलग है। एयरटेल पेमेंट बैंक सिर्फ एक वॉलेट नहीं है जिसका मतलब है कि ना केवल आप इसके जरिए दूसरे बैंकों के साथ आसानी से पैसे का लेनदेन कर सकते हैं। बल्कि एयरटेल आपको जमा कराए गए पैसों के लिए ब्याज़ भी देता है। जबकि एयरटेल मनी वॉलेट के जरिए ऐसा संभव नहीं था। अब एयरटेल मनी यूज़र अपने वॉलेट से पैसे एयरटेल पेमेंट बैंक में ट्र्रांसफर करने का विकल्प मिलता है।
Advertisement

यह पेमेंट बैंक राजस्थान में लॉन्च हुए पेमेंट बैंक की तरह ही काम करेगा। एयरटेल पेमेंट बैंक में आधार के साथ ई-केवाईसी सपोर्ट करेगा। ग्राहकों के बैंक अकाउंट नंबर ही उनके बैंक अकाउंट नंबर होंगे और उन्हें बैंक अकाउंट के खोलने के समय जमा करने वाले हर रुपये के लिए एक मिनट का टॉक टाइम मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , airtel, airtel payment bank, payment bank

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.