हवाई यात्रा को और मज़ेदार बनाएगा यह इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल, सिंगल चार्ज में चलेगा 80 किलोमीटर

Airbus ने अपने Airbus Summit 2021 में नए CityAirbus का एक टीज़र वीडियो भी दिखाया, जिसमें मौजूद रेंडर में इस कॉन्सेप्ट का डिज़ाइन देखने को मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2021 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Airbus ने 21 सितंबर को अपना Airbus Summit 2021 आयोजित किया था
  • इस समिट में कंपनी ने नए नेक्स्ट जनरेशन CityAirbus eVTOL व्हीकल को दिखाया
  • आधुनिक डिज़ाइन और 120 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से है लैस

CityAirbus NextGen सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की उड़ान भर सकता है

प्रसिद्ध यूरोपियन एयरोस्पेस कंपनी Airbus ने मंगलवार को आयोजित अपने Airbus Summit 2021 में अपने नए ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) व्हीकल - CityAirbus का कॉन्सेप्ट पेश किया। यह मौजूदा CityAirbus का अपग्रेड है, जिसे कंपनी ने 2019 में दिखाया था। नेक्स्ट जनरेशन CityAirbus डिज़ाइन के मामले में पिछले कॉन्सेप्ट से बिल्कुल अलग है। इसमें कोई शक नहीं कि देखने में नया डिज़ाइन काफी आधुनिक और आकर्षक है। इसे पहले की तुलना में कॉम्पेक्ट रखने की कोशिश भी की गई है।

Airbus ने अपने Airbus Summit 2021 में नए CityAirbus का एक टीज़र वीडियो भी दिखाया, जिसमें मौजूद रेंडर में इस कॉन्सेप्ट का डिज़ाइन देखने को मिलता है। एयरबस का मानना है कि भविष्य उभरती अर्बन एयर मोबिलिटी (UAM) का है, जिसमें हमें हर तरफ हवा में उड़ती गाड़ियां और टैक्सी। शायद यही कारण है कि कंपनी लगातार इस दिशा में नए प्रयोग करने में फोकस कर रही है। नई नेक्स्ट जनरेशन CityAirbus भी उसी का उदाहरण है।
 

Airbus Helicopters द्वारा विकसित नया CityAirbus मल्टी-पैसेंजर ऑटोनोमस (बिना पायलट के चलने वाला) इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) व्हीकल है, जो शहरों और उपनगरों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके डिज़ाइन को पिछले CityAirbus के मुकाबले अलग रखा गया है। नए फ्लाइंग व्हीकल में अब आठ इलेक्ट्रिक-पावर्ड प्रोपेलर के बजाय फिक्स विंग लगाया गया है और पीछे एक V-शेप टेल लगी है। यह डिज़ाइन आपको किसी साई-फाई फिल्म के एयरक्राफ्ट की याद दिलाएगा।

Airbus का दावा है कि नया इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट (Electric Aircraft) उड़ान और लैंडिंग के दौरान बेहद कम शोर करेगा। तकनीकी संख्या की बात करें, तो इसका नॉइस लेवल 65-70dB(A) होगा। उदाहरण के लिए बता दें कि यह आपके वैक्यूम क्लीनर से निकलने वाले शोर के समान है। दावा किया गया है कि नया CityAirbus 80 किलोमीटर की उड़ान भर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flying car, Flying Vehicle, Autonomus Flying Car
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.