फ्लाइट टिकट सिर्फ Rs 1,350 में! कल खत्म होगी Air India Express की सेल, यहां जानें सब कुछ

Air India Express ने Time to Travel सेल शुरू की है, जिसमें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर सस्ते फेयर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2026 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Time to Travel सेल में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फेयर पर छूट
  • बुकिंग 16 जनवरी तक, यात्रा 30 अप्रैल 2026 तक
  • जीरो कन्विनियंस फीस और कार्ड डिस्काउंट जैसे एक्स्ट्रा फायदे

Air India Express की Time to Travel सेल में डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फेयर सस्ते

Photo Credit: Air India

Air India Express ने ट्रैवल प्लान कर रहे यात्रियों के लिए लिमिटेड टाइल ‘Time to Travel' सेल की घोषणा की है। इस सेल के तहत एयरलाइन अपनी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल नेटवर्क पर डिस्काउंटेड एयरफेयर ऑफर कर रही है। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो बेहतर डील के इंतजार में अपनी ट्रैवल बुकिंग टाल रहे थे। इस सेल में अलग-अलग फेयर टाइप्स के साथ किफायती टिकट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Air India Express की इस सेल में Lite फेयर, जिसमें चेक-इन बैगेज शामिल नहीं होता, डोमेस्टिक रूट्स पर 1,350 रुपये से शुरू हो रहा है। वहीं इंटरनेशनल रूट्स पर Lite फेयर की शुरुआती कीमत 5,450 रुपये रखी गई है। Value फेयर, जिसमें स्टैंडर्ड चेक-इन बैगेज अलाउंस मिलता है, डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए 1,400 रुपये से और इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 5,550 रुपये से शुरू हो रहा है। 

इसके अलावा Business फेयर डोमेस्टिक रूट्स पर 8,300 रुपये से और इंटरनेशनल रूट्स पर 8,500 रुपये से उपलब्ध कराया जा रहा है। एक बार फिर बता दें कि इन फेयर में बैगेज शामिल नहीं है, जिसके लिए आपको बैगेज सर्विस अलग से खरीदनी होगी। Lite फेयर बुक करने वाले यात्रियों के लिए डिस्काउंटेड बैगेज ऐड-ऑन भी उपलब्ध हैं। डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 15 किलो चेक-इन बैगेज 1,500 रुपये में और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 20 किलो बैगेज 2,500 रुपये में जोड़ा जा सकता है। 

यह सेल 16 जनवरी 2026 तक बुकिंग के लिए खुली रहेगी, जबकि इन डिस्काउंटेड फेयर्स पर ट्रैवल 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच की जा सकेगी। टिकट एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सभी बड़े ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स के जरिए बुक किए जा सकते हैं। Lite फेयर बुक करने वाले यात्रियों के लिए डिस्काउंटेड बैगेज ऐड-ऑन भी उपलब्ध हैं। डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर 15 किलो चेक-इन बैगेज 1,500 रुपये में और इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर 20 किलो बैगेज 2,500 रुपये में जोड़ा जा सकता है। 

Air India Express ने इस सेल में कुछ एक्स्ट्रा सेविंग बेनिफिट्स भी जोड़े हैं। मोबाइल ऐप के जरिए की गई सभी बुकिंग पर कन्विनियंस फीस नहीं ली जा रही है। वहीं वेबसाइट पर नेट बैंकिंग से पेमेंट करने पर भी जीरो कन्विनियंस फीस का फायदा मिलेगा। इसके अलावा Prime और Standard सीट्स के साथ हॉट मील्स पर करीब 20 फीसदी तक की बचत का दावा किया गया है।

Advertisement

एयरलाइन के मुताबिक, NeuPass मेंबर्स को Business क्लास फेयर पर 25 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह फायदा Air India Express के बेड़े में शामिल नए Boeing 737-8 विमानों पर भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स, आर्म्ड फोर्सेस पर्सनल और उनके डिपेंडेंट्स के लिए स्पेशल डिस्काउंटेड फेयर और जीरो कन्विनियंस फीस का ऑफर भी दिया जा रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.