एयर इंडिया ने बैगेज ट्रैकिंग के लिए Apple AirTag सपोर्ट किया पेश, जानें कैसे करता है काम

Air India ने अपने बैगेज-ट्रैकिंग सिस्टम और मोबाइल ऐप में Apple AirTag को इंटीग्रेट किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Air India ने बैगेज-ट्रैकिंग सिस्टम में Apple AirTag को इंटीग्रेट किया है।
  • पैसेंजर अपने चेक-इन किए गए सामान को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
  • एयर इंडिया इस प्रकार की सुविधा देने वाली पहली एयरलाइन है।

Air India ने अपने बैगेज-ट्रैकिंग सिस्टम में Apple AirTag को इंटीग्रेट किया है।

Photo Credit: Air India

Air India ने अपने बैगेज-ट्रैकिंग सिस्टम और मोबाइल ऐप में Apple AirTag को इंटीग्रेट किया है, जिससे iPhone, iPad या Mac डिवाइस वाले पैसेंजर अपने चेक-इन किए गए सामान को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। एयरलाइन ने बताया कि एशिया में इस प्रकार की सुविधा देने वाली पहली एयरलाइन है। कंपनी ने कहा कि वह सालाना 100 मिलियन से ज्यादा बैगेज आइटम को मैनेज करती है, जिसमें से 99.6 प्रतिशत बैगेज यात्रियों के पास समय पर पहुंचते हैं। एयरपोर्ट की दिक्कतों या मिस हुई फ्लाइट के चलते देरी होने वाले कुछ बैगेज के लिए AirTag इंटीग्रेशन रिकवरी में तेजी लाने में मदद करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


ट्रैकिंग हुआ आसान


एयर इंडिया ने बताया कि पैसेंजर मोबाइल ऐप के माई ट्रिप्स सेक्शन, इसकी वेबसाइट पर ट्रैक माई बैग्स टैब या अपने बैगेज रिसिप्ट पर बारकोड को स्कैन करके अपने बैग को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।


बैग खोने पर AirTag कैसे करें उपयोग


सबसे पहले यात्रियों को खोए हुए बैगेज की रिपोर्ट करनी है, अगर एयरटैग वाला बैगेज तय डेंस्टिनेशन पर नहीं पहुंचता है, तो यात्रियों को एयर इंडिया के बैगेज काउंटर पर इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए। स्टाफ यात्रियों को पोपर्टी इररेगुलेटरी रिपोर्ट (PIR) दाखिल करने में मदद करेंगे। Apple फाइंड माई ऐप में शेयर आइटम लोकेशन लिंक जनरेट करें और इसे एयर इंडिया को प्रदान करें। कस्टमर सपोर्ट पोर्टल पर जाएं और बैगेज का चयन करें और फिर लॉस्ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज का चयन करें औ लिंक शामिल करें।

कस्टमर सपोर्ट पोर्टल पर जाएं, लॉस्ट एंड फाउंड चेक-इन बैगेज का चयन करें और पीआईआर नंबर के साथ लिंक सबमिट करें। यात्रियों को एयर इंडिया से बैगेज का स्टेटस ट्रैक करने के लिए लिंक के साथ एक एक्नॉलेजमेंट ईमेल मिलेगा। एयर इंडिया की ऑथोराइज्ड एयरपोर्ट टीम बैग का पता लगाने के लिए शेयर किए गए एयरटैग डाटा का इस्तेमाल करेंगी, अगर यह एयरपोर्ट परिसर के अंदर है और इसको जल्द से जल्द वापस करेगी।
Advertisement

एयर इंडिया ने बताया कि प्राइवेसी का सबसे पहले ध्यान दिया जाएगा। बैग मिलने पर लोकेशन शेयरिंग अपने आप बंद हो जाती है और 7 दिनों के बाद खत्म हो जाती है। इसके अलावा यात्री किसी भी समय मैनुअल स्तर पर इसे बंद कर सकते हैं। एयरलाइन ने कहा कि इस फीचर के लिए iOS 18.2, iPadOS 18.2 या macOS 15.2 या उसके बाद के वर्जन वाले Apple डिवाइस की जरूरत है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.