गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना

गर्मियों में AC ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में नया AC खरीदते समय सिर्फ कूलिंग नहीं बल्कि सेफ्टी फीचर्स पर भी ध्यान देना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मई 2026 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Thermal Protection फीचर AC को ओवरहीटिंग से बचाने में मदद करता है
  • Refrigerant Leak Detection गैस लीक का जल्दी पता लगा सकता है
  • Built-in Voltage Protection AC को बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाता है

गर्मियों में AC इस्तेमाल करते समय सेफ्टी फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी

Photo Credit: Unsplash/ Ries Bosch

गर्मी बढ़ते ही देशभर में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में AC ब्लास्ट और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी लगातार सामने आई हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा में एक घर में AC फटने के बाद आग लगने का मामला भी चर्चा में रहा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर मामलों में ओवरहीटिंग, गैस लीक, खराब वायरिंग, वोल्टेज फ्लक्चुएशन या लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल जैसी वजहें सामने आती हैं। ऐसे में नया AC खरीदते समय सिर्फ कूलिंग और स्टार रेटिंग देखना काफी नहीं होता। आजकल कई कंपनियां ऐसे सेफ्टी फीचर्स दे रही हैं जो AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रिकल हादसों का खतरा कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन फीचर्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

थर्मल प्रोटेक्शन और ओवरहीट सेंसर

ए़डवांस स्मार्ट AC में अब थर्मल मॉनिटरिंग या ओवरहीट प्रोटेक्शन फीचर दिया जाता है। इसका काम AC के कंप्रेसर और इंटरनल पार्ट्स का तापमान लगातार मॉनिटर करना होता है। इसमें अगर सिस्टम जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है, तो AC ऑटोमैटिक बंद हो सकता है, कंप्रेसर पर लोड कम किया होता है और ओवरहीटिंग से होने वाले नुकसान का खतरा घटता है। यह फीचर खासतौर पर उन इलाकों में उपयोगी माना जाता है जहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है।

Refrigerant लीक डिटेक्शन फीचर

कई बार AC ब्लास्ट के पीछे गैस लीकेज भी बड़ी वजह बनती है। इसलिए अब कुछ प्रीमियम और स्मार्ट AC मॉडल्स में Refrigerant Leak Detection सिस्टम दिया जाने लगा है। इस फीचर के कई फायदे हैं, जैसे गैस लीक का जल्दी पता चलना, AC एरर अलर्ट दिखाई देना और जरूरत पड़ने पर सिस्टम ऑटो कट-ऑफ होना, जिससे कंप्रेसर डैमेज का खतरा कम होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक समय पर गैस लीक पकड़ना बड़ी दुर्घटनाओं से बचा सकता है।

बिल्ट-इन Voltage Protection

भारत के कई शहरों और छोटे इलाकों में बिजली का वोल्टेज स्टेबल नहीं रहता। अचानक हाई या लो वोल्टेज AC के PCB और कंप्रेसर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी वजह से आजकल कई AC में बिल्ट-इन स्टेबलाइजर या Voltage Protection Circuit शामिल किए जाते हैं। इससे अलग स्टेबलाइजर की जरूरत भी कम हो सकती है।

Advertisement

स्मार्ट कंप्रेसर कट-ऑफ टेक्नोलॉजी

अगर AC लगातार बहुत ज्यादा लोड पर चलता रहे तो कंप्रेसर ओवरहीट हो सकता है। इससे आग लगने या सिस्टम फेल होने का खतरा बढ़ सकता है। नए स्मार्ट AC में स्मार्ट कट-ऑफ या कंप्रेसर प्रोटेक्शन फीचर मिलता है, जो जरूरत पड़ने पर AC बंद कर देता है, कंप्रेसर को कूल डाउन होने का समय देता है और लगातार हाई प्रेशर बनने से रोकता है। यह फीचर लंबे समय तक AC चलाने वालों के लिए काफी जरूरी माना जाता है।

Advertisement

फायर रेजिस्टेंट PCB और कॉपर वायरिंग

सिर्फ स्मार्ट फीचर्स ही नहीं, AC की बिल्ड क्वालिटी भी काफी मायने रखती है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि Fire Resistant PCB वाले मॉडल चुनें और प्योर कॉपर कंडेंसर कॉइल लें। इसके अलावा, अच्छी क्वालिटी वायरिंग और ISI सर्टिफाइड इंस्टॉलेशन करवाएं। लोकल या खराब वायरिंग कई बार बड़े हादसों की वजह बन सकती है।

सिर्फ फीचर्स नहीं, मेंटेनेंस भी जरूरी

कई लोग सालों तक AC की सर्विस नहीं करवाते, जिससे डस्ट, गैस प्रेशर और वायरिंग से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सुरक्षा के लिए समय-समय पर सर्विस करवाएं, आउटडोर यूनिट साफ रखें, ढीले वायर और स्पार्किंग को नजरअंदाज न करें और AC को लगातार कई घंटों तक ओवरलोड पर न चलाएं।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.