5,727 रुपये में इंटरनेशनल डेस्टिनेशन घूमने का मौका, Air Arabia की Super Seat Sale का उठाए फायदा!

Air Arabia के इस प्रमोशन में भारत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कुछ डेस्टिनेशन, जैसे कि अबू धाबी, शारजाह और रास अल खैमा के तीन एयरपोर्ट शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 21:06 IST
ख़ास बातें
  • Air Arabia की Super Seat Sale खत्म होने में लगभग एक हफ्ता बाकी
  • सेल के दौरान चुनिंदा डेस्टिनेशन के लिए सस्ती कीमतों पर मिल रही है टिकट
  • ट्रैवलिंग की तारीखें 1 मार्च 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक हैं

Photo Credit: Air Arabia

Air Arabia अपने प्लेटफॉर्म पर Super Seat Sale चला रही है, जिसके अब कुछ दिन बचे हैं। इस सेल के दौरान इच्छुक ट्रैवलर्स के पास बहुत कम कीमत में अपनी सीट रिसर्व कराने का मौका है। एयरलाइन दुनिया भर के कई देशों के लिए सस्ती कीमतों पर सीट्स बुक करने का मौका दे रही है। हालांकि, यहां कुछ शर्तें भी हैं, जैसे बुकिंग सेल खत्म होने से पहले होनी चाहिए और ट्रैवल की तारीख एक तय समयसीमा के अंदर होनी चाहिए। Air Arabia एक मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में लीडिंग लो-कॉस्ट एयरलाइन कंपनी है। 

Air Arabia की Super Seat Sale में कंपनी के पूरे नेटवर्क में 500,000 सीटों पर बड़ा डिस्काउंट दिए जाने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि जो लोग 20 अक्टूबर से पहले चुनिंदा डेस्टिनेशन के लिए टिकट बुक करेंगे, उन्हें 5,727 रुपये से शुरू होने वाली कीमतों पर टिकट मिल सकते हैं। हालांकि, जैसे कि हमने ऊपर बताया, कुछ शर्तें भी हैं, जिनकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं।

इस प्रमोशन में भारत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के कुछ डेस्टिनेशन, जैसे कि अबू धाबी, शारजाह और रास अल खैमा के तीन एयरपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा, त्बिलिसी, बाकू, एथेंस, मिलान, क्राको, मॉस्को, अल्माटी जैसे यूरोपीय और अफ्रीकी लोकेशन की टिकटें भी सस्ती मिल रही हैं। यहां लोग 5,727 रुपये से शुरू होने वाले फेयर पर बुकिंग कर सकते हैं।

यह अर्ली बर्ड ऑफर 20 अक्टूबर 2024 तक चालू रहेगा, लेकिन ट्रैवलिंग की तारीखें 1 मार्च 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक हैं। भारत में डिपार्चर के लिए सीमित एयरपोर्ट हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, नागपुर, गोवा, चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और कोझिकोड शामिल हैं।
Advertisement

एक और बात ध्यान रखें कि सबसे सस्ती कीमतों पर टिकट लेने के लिए कंपनी द्वारा तय तारीखों पर ही बुकिंग कराए, तो सेल के लिए तैयार किए गए डेडिकेटेड पेज पर बताई गई हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.