पाकिस्तान के बाद अब चीन पर भारत का एक्शन! Global Times को किया ब्लॉक, जानें वजह

Global Times पिछले काफी समय से भारत के बारे में गलत खबरें फैला रहा था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2025 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Global Times चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का अधिकारिक मुखपत्र है।
  • ग्लोबल टाइम्स भारत के बारे में गलत सूचना फैला रहा था।
  • फैसला भारत-पाकिस्तान सैन्य वार्ता के कुछ दिनों बाद लिया गया है।

चीन के मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स (Global Times) को भारत ने X पर ब्लॉक कर दिया है।

चीन के मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स (Global Times) को भारत ने देश के अंदर ब्लॉक कर दिया है। फैसला भारत-पाकिस्तान सैन्य वार्ता के कुछ दिनों बाद लिया गया है। गौरतलब है कि ग्लोबल टाइम्स भारत के बारे में गलत सूचना फैला रहा था। आज यानी 14 मई, बुधवार को भारत ने ग्लोबल टाइम्स के अधिकारिक X हैंडल को ब्लॉक कर दिया है। Global Times चीन में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी का अधिकारिक मुखपत्र है जो पिछले काफी समय से भारत के बारे में गलत खबरें फैला रहा था। 

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयासों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत की ओर से कहा गया है कि इस तरह के बेतुके प्रयासों से इस निर्विवाद वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह (अरुणाचल प्रदेश) राज्य "भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा"। नई दिल्ली की ओर से यह प्रतिक्रिया बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा करने के जवाब में आई है, जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है।

ET की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम लेने के अपने व्यर्थ और निरर्थक प्रयासों में लगा हुआ है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने ये बातें तब कहीं जब वे इस मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, "रचनात्मक नामकरण से इस निर्विवाद वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।" बता दें कि चीन में भारतीय दूतावास ने गलत सूचना फैलाने के बारे में चेतावनी भी दी है। दूतावास ने पाकिस्तान में भारतीय सैन्य कार्रवाइयों के बारे में गैर-सत्यापित दावों को लेकर आउटलेट Global Times को आगाह किया था। इस बीच, भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयासों को भी खारिज कर दिया और इस क्षेत्र को भारत का अभिन्न अंग बताया।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.