मैंडूस तूफान के बाद अब केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी! इन जिलों में ओरेंज अलर्ट

पिछले 24 घंटों में मैंडूस के असर के बाद आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से, भीतरी कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 08:57 IST
ख़ास बातें
  • 13 दिसंबर तक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट
  • कर्नाटक के कई जिलों में ओरेंज अलर्ट
  • लक्षद्वीप में भी बारिश की संभावना

मैंडूस के कमजोर होने के बाद अब केरल, तमिलनाडू और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना

चक्रवात मैंडूस के गुजर जाने के बाद अब मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी मंगलवार, 13 दिसंबर तक के लिए जारी की गई है। मैंडूस अब तमिलनाडु के भीतरी हिस्से, दक्षिण कर्नाटक के भीतरी हिस्से और उत्तरी केरल के कम दबाव वाले हिस्से में आने के बाद कमजोर हो गया है। लेकिन इसके असर से इन राज्यों में अगले दो दिनों तक मध्यम और भारी बारिश देखने को मिल सकती है। 

भारतीय मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। मैंडूस ने तमिलनाडु में भारी तबाही मचाई। मौसम विभाग ने कहा है कि मैंडूस धरती के क्षोभमंडल के स्तर तक फैला हुआ है। वहीं, उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस देखा जा रहा है। विभाग का कहना है कि 13 दिसंबर के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। इसलिए आने वाले दो दिनों दक्षिण भारत के इन राज्यों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है। सबसे ज्यादा बारिश कर्नाटक में देखने को मिल सकती है। इसके चित्रदुर्गा, टुमकूर, बैंगलोर रुरल, रामनगर और मांड्या में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में मैंडूस के असर के बाद आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से, भीतरी कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। बारिश की गतिविधि अब और तेज हो सकती है जो अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश देखने को मिली है। अब आने वाले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी तट भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इतना ही नहीं, लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों के साथ ही महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश की गतिविधि देखने को मिल सकती है। यहां विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , heavy rainfall karnataka, IMD, IMD forecast 12 december

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.