181KM माइलेज के साथ लुक में बवंडर हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत में किफायती और हर महीने हजारों की बचत

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Ather 450X जनरेशन 3 में 3.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 146 km तक चलता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अगस्त 2022 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450X जनरेशन 3 सिंगल चार्ज में 146 km तक चलता है।
  • TVS iQube ST की रेंज 148 किमी तक है।
  • Ola S1 Pro सिंगल चार्ज में 181km तक चल सकता है।
अगर आप अपने लिए कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए ज्यादा रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आए हैं। जी हां भारतीय बाजार में कई स्टार्टअप कंपनियां और कई मौजूदा प्लेयर्स इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर काफी जो रहे हैं। अगर आप कोई ई-स्कूटर चलाते हैं तो किसी भी पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर के मुकाबले प्रति माह हजारों रुपये की  बचत कर सकते हैं। हम आपके लिए 181 किमी तक रेंज वाले तीन स्कूटर Ather 450X Gen 3, Ola S1 Pro और TVS iQube लेकर आए हैं। आइए इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं। 

Ather 450X Gen 3 
Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Ather 450X  जनरेशन 3 में 3.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 146 km तक चलता है। यह ई-स्कूटर 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 80 किमी प्रति घंटे है। 4 घंटे 30 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज सकते हैं, जबकि 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 5 घंटे और 40 मिनट का समय लगेगा। कीमत की बात करें तो Ather 450X Gen 3 की ऑन रोड कीमत 1,39,005 रुपये है, जबकि Ather 450 Plus की कीमत 1,17,495 रुपये है। 

TVS iQube 
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो TVS iQube में 3.4kWh बैटरी दी गई है, जिससे iQube और iQube S सिंगल चार्ज में 100 किमी रेंज मिलती है। iQube ST सिंगल चार्ज में 148 किमी तक चलता है। iQube और iQube S की टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटे की है, जबकि iQube ST की टॉप स्पीड 82 किमी है। TVS iQube के ST वेरिएंट में 5.1kWh बैटरी दी गई है। ऑप्शनल चार्जिंग केबल के साथ iQube को 5 घंटे से कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड TVS iQube की कीमत 99,130 ​​रुपये है, जबकि iQube S की कीमत चार्जर को छोड़ (9,450 रुपये) 1,09,256 रुपये है। टॉप रेंज वाले iQube ST की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
Advertisement

Ola S1 Pro
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Ola S1 Pro में 8.5kW की पीक पावर मिलती है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 181km तक चल सकता है। टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 115kmph है। राइडिंग मोड की बात करें तो यह तीन राइडिंग मोड नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर से लैस। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। कीमत की बात की जाए तो Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,999 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather 450X Gen 3, Ola S1 Pro, TVS iQube, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.