चीन ने बनाया 13.55 लाख टन भारी 24 मंजिला क्रूजर शिप! 1062 फीट है लम्बाई! जानें कैसा है Adora Magic City

एक और खास बात ये भी है कि यह दुनिया का पहला ऐसा क्रूज शिप है जो 5G टेक्नोलॉजी से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जून 2023 11:42 IST
ख़ास बातें
  • लाइन क्रूजर को बनाने में 4 साल का समय लगा है।
  • चीन के सबसे बड़े क्रूजर एडोरा मैजिक सिटी की लम्बाई 1062 फीट है।
  • इसमें 2.5 करोड़ पार्ट लगे हैं।

Adora Magic City को शंघाई स्थित वाएगाओक्विआओ शिपबिल्डिंग कंपनी ने बनाकर तैयार किया है

Photo Credit: Cruising Journal

चीन ने अपना पहला घरेलू क्रूज लाइनर या क्रूज शिप तैयार कर लिया है जिसे Adora Magic City नाम दिया गया है। इसका वजन 13.55 लाख टन है। यह बीते मंगलवार को शंघाई के जहाजघाट से रवाना हो गया है। चीन की सुमद्र में ये बड़ी सफलता मानी जा रही है। हाल ही में चीन ने C919 पैसेंजर जेट की सफल उड़ान में कामयाबी पाई थी। अब एक शहर जितना बड़ा पानी का जहाज बनाकर इसने समुद्री जहाजों की टेक्नोलॉजी में नया मील का पत्थर स्थापित किया है। 

Adora Magic City को शंघाई स्थित वाएगाओक्विआओ शिपबिल्डिंग कंपनी ने बनाकर तैयार किया है जो कि देश की सरकारी कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन का ही एक हिस्सा है। CGTN की रिपोर्ट के अनुसार, लाइन क्रूजर को बनाने में 4 साल का समय लगा है। अभी इसे ट्रायल के लिए पानी में उतारा गया है। जिसके दौरान इसे विभिन्न तरह के परीक्षणों से गुजारा जाएगा। 

चीन के सबसे बड़े क्रूजर एडोरा मैजिक सिटी की लम्बाई 1062 फीट है। इसका वजन 13.55 लाख टन है। इसमें मेहमानों के ठहरने के लिए 2,125 कमरे बने हैं जिनमें 5,246 लोग रह सकते हैं। यह क्रूजर इतना ऊंचा है जितनी एक 24 मंजिला इमारत होती है। इसका एरिया 40 हजार स्क्येअर मीटर है। इसमें 2.5 करोड़ पार्ट लगे हैं, जिनको मिलाकर इसे तैयार किया गया है। ये पार्ट्स Fuxing बुलेट ट्रेन में लगे पार्ट्स से 13 गुना ज्यादा हैं। जिसके बाद यह एक और रिकॉर्ड बना देता है। 

एक और खास बात ये भी है कि यह दुनिया का पहला ऐसा क्रूज शिप है जो 5G टेक्नोलॉजी से लैस है। इसकी पहली ट्रायल यात्रा जुलाई के लिए निर्धारित है। जबकि दूसरी ट्रायल यात्रा अगस्त में की जाएगी। कंपनी इसकी डिलीवरी 2023 के अंत तक कर देगी, ऐसा कहा गया है। वहीं इसका कमर्शियल ऑपरेशन 2024 की शुरुआत में शुरू हो जाएगा। Adora Magic City क्रूज शिप की डिलीवरी के बाद चीन उन देशों में शामिल हो जाएगा जो बड़े क्रूजर जहाज बना सकते हैं। इस लिस्ट में अभी तक केवल चार नाम- जर्मनी, फ्रांस, इटली, और फिनलैंड ही आते हैं। इसके बाद चीन इनमें पांचवां देश बन जाएगा।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  7. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  9. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.