Acer ने लॉन्‍च किए दो एयर प्‍यूरीफायर Acerpure Cool C2 और Acerpure Pro P2, जानें दाम और खूबियां

डिवाइस बहुत कम आवाज करती है और यह सुनिश्चित करती है कि यूजर की नींद प्रभावित ना हो। सोते समय इसका डिस्‍प्‍ले भी टर्न ऑफ हो जाता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Acerpure Cool में पंखे भी लगे हैं, जो ताजी हवा पूरे कमरे में फैलाते हैं
  • हवा की क्‍वॉलिटी के हिसाब से प्‍यूरीफायर के पंखे की स्‍पीड घटती बढ़ती है
  • एयर प्‍यूरीफायर में सामने की तरफ एक एलसीडी स्क्रीन दी गई है

इन एयर प्‍यूरीफायर्स को एडवांस फ‍िल्‍टरेशन टेक्‍नॉलजी और स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है, जो घर के अंदर साफ और सुरक्षित हवा देने में सक्षम हैं।

एसर Acer ने इंडिया में दो नए एयर प्यूरीफायर पेश किए हैं। Acerpure Cool C2 और Acerpure Pro P2 नाम के इन एयर प्‍यूरीफायर में 4 इन 1 HEPA फिल्टर है, जो कमरे में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस, एलर्जी और पॉल्‍यूटेंट्स को हटाता है। कंपनी का कहना है कि ये एयर प्‍यूरीफायर घर को सुरक्षित और स्‍वस्‍थ बनाते हैं। कंपनी के मुताबिक, इन एयर प्‍यूरीफायर्स को एडवांस फ‍िल्‍टरेशन टेक्‍नॉलजी और स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है, जो घर के अंदर साफ और सुरक्षित हवा देने में सक्षम हैं। 4 इन 1 HEPA फ‍िल्टर, हवा में मौजूद बैक्टीरिया को 99% तक और अल्ट्राफाइन धूल को 99.97% तक खत्म करने में सक्षम है। ये प्यूरीफायर 1.0 और 0.1 माइक्रोमीटर यानी पीएम1.0 से कम डायामीटर वाले पार्टिकुलेट मैटर के खिलाफ भी असरदार हैं।

Acerpure Cool में पंखे भी लगे हैं, जो ताजी हवा को पूरे कमरे में फैलाते हैं। इसका सर्कुलेटर 90 डिग्री में उपर-नीचे व 80 डिग्री में दायें-बायें घूमकर हवा को अच्‍छे से सर्कुलेट करता है। पंखे की मदद से हवा 12 मीटर दूर तक पहुंच सकती है।  
Advertisement

एयर प्‍यूरीफायर में सामने की तरफ एक एलसीडी स्क्रीन दी गई है। स्‍मार्ट सेंसर की मदद से यह बताती है कि हवा कितनी साफ है। स्‍क्रीन में ही हवा की क्‍वॉलिटी का रियल टाइम डेटा भी मिलता है। हवा की क्‍वॉलिटी के हिसाब से प्‍यूरीफायर के पंखे की स्‍पीड घटती और बढ़ती है। 

डिवाइस बहुत कम आवाज करती है और यह सुनिश्चित करती है कि यूजर की नींद प्रभावित ना हो। सोते समय इसका डिस्‍प्‍ले भी टर्न ऑफ हो जाता है। 
Advertisement

बात करें कीमत की, तो Acerpure Cool C2 के दाम 16,999 रुपये, जबकि Acerpure Pro P2 की कीमत 21,999 रुपये है। इन्‍हें Amazon.in समेत कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कंपनी कुछ भारतीय शहरों में इन एयर प्‍यूरीफायर्स को एसर एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर भी बेच सकती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.