AI के लिएृ Accenture की बड़ी तैयारी, नए वर्टिकल में होंगे 80,000 एंप्लॉयीज

एक्सेंचर की योजना इस सेगमेंट के लिए हायरिंग बढ़ाने के साथ ही कुछ कंपनियों को खरीदने की भी है। इस सेगमेंट में यह तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 जून 2023 01:21 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस वर्टिकल में एंप्लॉयीज की संख्या दोगुनी करेगी
  • एक्सेंचर ने AI में बड़ा इनवेस्टमेंट करने की तैयारी की है
  • पिछले कुछ महीनों में AI से जुड़े प्रोजेक्ट्स में तेजी आई है

एक्सेंचर की योजना इस सेगमेंट में कुछ कंपनियों को खरीदने की भी है

बड़ी IT कंपनियों में शामिल Accenture ने डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्टिकल में तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। यह इस वर्टिकिल में एंप्लॉयीज की संख्या दोगुनी करेगी। एक्सेंचर की योजना इस सेगमेंट के लिए हायरिंग बढ़ाने के साथ ही कुछ कंपनियों को खरीदने की भी है। 

एक्सेंचर ने बताया कि तीन अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से 19 इंडस्ट्रीज से जुड़ी कंपनियों को मदद मिलेगी। बहुत सी IT कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज में AI को शामिल कर रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक्सेंचर ने AI Navigator कहा जाने वाला एक नया टूल भी लॉन्च किया है। इससे कारोबारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेहतर इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 
Advertisement

पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में Accenture ने अपने वार्षिक रेवेन्यू और प्रॉफिट के पूर्वानुमान में कमी की थी। कंपनी ने बताया थी कि वह अपनी वर्कफोर्स को लगभग 2.5 प्रतिशत घटाएगी। एक्सेंचर से लगभग 19,000 वर्कर्स को बाहर किया जाएगा। यह ग्लोबल इकोनॉमी के कमजोर होने का एक और संकेत है। इस वजह से बहुत से सेक्टर्स में IT सर्विसेज पर खर्च में कमी की जा रही है। कंपनी से हटाए जाने वाले वर्कर्स में से आधे से अधिक ऐसे कॉरपोरेट फंक्शंस से होंगे जिनकी बिलिंग नहीं की जाती। इससे पहले एक्सेंचर की राइवल Cognizant ने IT सर्विसेज की डील्स में ग्रोथ कम होने की जानकारी दी थी।  

IT सेक्टर के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं। देश में इस सेक्टर में पिछले एक वर्ष में लगभग 60,000 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी हुई है। यह इंडस्ट्री लगभग 194 अरब डॉलर की है। इसमें लाखों लोगों को रोजगार मिला है। भारत की IT कंपनियों को अपने बिजनेस का बड़ा हिस्सा विदेश से मिलता है। इस वर्ष की शुरुआत में ग्लोबल IT कंपनी Microsoft ने हजारों वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। माइक्रोसॉफ्ट से लगभग 11,000 वर्कर्स को बाहर किया जा सकता है। इसमें इंजीनियरिंग और ह्युमन रिसोर्सेज डिविजंस पर अधिक असर होगा। माइक्रोसॉफ्ट पर अपनी क्लाउड यूनिट Azure के ग्रोथ रेट को बरकरार रखने का प्रेशर है। पिछली कुछ तिमाहियों से मंदी के कारण पर्सनल कंप्यूटर्स के मार्केट को नुकसान हुआ है और इससे माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज और डिवाइसेज की बिक्री में कमी हुई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.