मुंबई के आठ और उपनगरीय स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 22 अगस्त 2016 18:10 IST
भारतीय रेलवे ने सोमवार को महानगर के आठ उपनगरीय स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सहित विभिन्न स्थलों पर कई अन्य यात्री सुविधाएं शुरू कीं।

आठ प्रमुख स्टेशनों पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा का उद्घाटन करने वाले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने दोहराया कि उनका मंत्रालय रेल यात्रियों के लिए यात्रा सुगम एवं सहज बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।
Advertisement

वाई-फाई सेवा वाले आठ स्टेशनों में से चर्चगेट, बांद्रा, बांद्रा टर्मिनल, दादर और खार रोड सहित पांच पश्चिम रेलवे लाइन पर हैं जबकि बाकी के स्टेशन कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनल और दादर मध्य रेल लाइन पर है।

‘रेलवायर’ योजना के तहत वाई-फाई सेवा दी जा रही है जिसका उद्देश्य स्मार्टफोन रखने वाले किसी भी यात्री को सर्वश्रेष्ठ और तेज इंटरनेट अनुभव प्रदान करना है।
Advertisement

मुंबई में करीब 17 उपनगरीय स्टेशनों को वाई-फाई सुविधा के लिए चुना गया है जिसे ‘रेलटेल’ द्वारा एक जीबीपीएस की रफ्तार से उपलब्ध कराया जा रहा है।
Advertisement

मुंबई सेंट्रल पर वाई-फाई सुविधा पहले ही शुरू हो चुकी है और आठ अन्य उपनगरीय स्टेशनों पर वाई-फाई लगाने का काम जारी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Indian Railways, Rail
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  2. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  7. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.