5G नेटवर्क से फ्लाइट्स की सेफ्टी को खतरा? एविएशन इंडस्ट्री ने जताई चिंता

एविएशन इंडस्ट्री ने एक वर्ष से अधिक समय तक सी-बैंड स्पेक्ट्रम का उपयोग करने की योजना के बारे में चेतावनी दी है। नेटवर्क कैरियर्स के 46 मार्केट में 5 दिसंबर से स्पेक्ट्रम का उपयोग शुरू करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 12:17 IST
ख़ास बातें
  • FAA ने एविएशन सेफ्टी पर 5G वायरलेस नेटवर्क के लिए जाहिर की चिंता।
  • नेटवर्क कैरियर के 46 मार्केट में 5 दिसंबर से शुरू होगा स्पेक्ट्रम उपयोग।
  • 5G के रोल आउट से National Airspace System में अड़चनें पैदा हो सकती हैं।

FAA ने कहा कि सी बैंड में 5G नेटवर्क ऑपरेशन से रडार अल्टीमीटर परफॉर्मेंस में इंटरफेरेंस होगा जिससे एविएशन सेफ्टी पर असर पड़ेगा।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एविएशन सेफ्टी पर 5G वायरलेस नेटवर्क के प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त की है। FAA इस मुद्दे के बारे में फॉर्मल वॉर्निंग जारी करने की योजना बना रहा है। सूत्रों और रॉयटर्स द्वारा देखे गए एक लैटर में यह जानकारी सामने आई है।  एविएशन इंडस्ट्री ने एक वर्ष से अधिक समय तक सी-बैंड स्पेक्ट्रम का उपयोग करने की योजना के बारे में चेतावनी दी है। नेटवर्क कैरियर्स के 46 मार्केट में 5 दिसंबर से स्पेक्ट्रम का उपयोग शुरू करने की उम्मीद है। 

FAA डिप्टी एडमिन Bradley Mims ने रिपोर्ट न किए गए 6 अक्टूबर के पत्र में कहा कि "सी बैंड में 5 जी नेटवर्क ऑपरेशन से रडार अल्टीमीटर परफॉर्मेंस में इंटरफेरेंस होगा जिसके परिणामस्वरूप एविएशन सेफ्टी पर संभावित प्रभाव पड़ सकता है। ऐजेंसी इसके बारे में गहरी चिंता साझा करती है।"
Advertisement

FAA के एक प्रवक्ता ने कहा कि "हम अन्य एजेंसियों के साथ लगातार जुड़ रहे हैं ताकि एविएशन और 5G सेलुलर टेक्नोलॉजी की लेटेस्ट जेनरेशन सुरक्षित रूप से साथ-साथ काम कर सकें।" FAA जल्द ही एक स्पेशल उड़ान योग्यता सूचना बुलेटिन (Special Airworthiness Information Bulletin) और इस मुद्दे के बारे में एक उड़ान योग्यता निर्देश जारी करने की योजना बना रहा है। Wall Street Journal की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए दो अधिकारियों ने रॉयटर्स को इस बारे में बताया।

एयरोस्पेस और एयरलाइन सेक्टर ने अगस्त में FCC के साथ मुलाकात की थी। इसमें कहा गया था कि 5G के रोल आउट से National Airspace System में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। इस स्थिति में FAA को "एविएशन ऑपरेशन कैपिसिटी को काफी कम करने" के लिए मजबूर किया जाएगा।वायरलेस ट्रेड ग्रुप CTIA ने शुक्रवार को कहा कि 5G नेटवर्क सुरक्षित रूप से "एविएशन इक्विपमेंट को नुकसान पहुंचाए बिना" सी-बैंड स्पेक्ट्रम का उपयोग कर सकते हैं। CTIA ने 40 देशों में इस स्पेक्ट्रम बैंड का उपयोग करने वाले कई एक्टिव 5G नेटवर्क का हवाला दिया। 
Advertisement

एविएशन इंडस्ट्री ने कहा कि एक लम्बे समय के लिए समाधान ये हो सकता है कि "आउट-ऑफ-बैंड फिल्टर" के साथ कुछ अल्टीमीटर को फिर से लगाया जाए। मगर इसमें कई साल लगेंगे और "कई हजारों सिविल एयरक्राफ्ट इससे प्रभावित होने की संभावना है।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 5G Effect on Flights, FAA Flight, Aviation industry

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.