5G ने बढ़ाई चिंता : अमेरिका में विमान सेवाओं पर असर, एयर इंडिया की फ्लाइट्स भी कैंसल

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि अमेरिकी सरकार की मौजूदा 5G रोलआउट योजना का विमानन सेवाओं पर खतरनाक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 12:38 IST
ख़ास बातें
  • एयरलाइंस ने कहा है कि हम सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे
  • अमेरिकी सरकार से सफल नीति लाने की मांग की
  • ऐसा नहीं हुआ, तो पूरे साल सैकड़ों-हजारों उड़ान रद्द होंगी

रनवे के आसपास डिप्‍लॉय होने वाले 5G नेटवर्क उन सेफ्टी उपकरणों पर असर डालते हैं, जिनकी मदद से पायलट उड़ान भरते हैं

Photo Credit: Reuters

अमेरिका में 5G सर्विस शुरू होने से विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। एयर इंडिया ने भी भारत से अमेरिका के लिए अपने संचालन को कम कर दिया है। एक ट्वीट में एयर इंडिया की ओर से बताया गया है कि अमेरिका में 5G कम्‍युनिकेशंस के डिप्‍लॉयमेंट की वजह से भारत से अमेरिका के लिए 19 जनवरी से विमान सेवाओं में कटौती/बदलाव किया गया है। जल्‍द इस बारे में अगले अपडेट दिए जाएंगे। वहीं, यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि अमेरिकी सरकार की मौजूदा 5G रोलआउट योजना का विमानन सेवाओं पर खतरनाक प्रभाव पड़ेगा। हर साल लगभग 12.5 लाख यात्रियों और 15 हजार उड़ानों पर इसका असर होगा, जो देश के सबसे बड़े 40 हवाई अड्डों से संचालित होती हैं। इसके अलावा कार्गो सेवाएं भी प्रभावित होंगी। 
एयरलाइंस ने एक बयान में कहा है कि रनवे के आसपास डिप्‍लॉय होने वाले 5G नेटवर्क उन सेफ्टी उपकरणों पर असर डालते हैं, जिनकी मदद से पायलट उड़ान भरते हैं और खराब मौसम में लैंडिंग करते हैं। 
Advertisement

एयरलाइंस ने कहा है कि हम सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। बाकी देशों की सरकारों ने 5G तकनीक की सुरक्षित तैनाती सुनिश्चित करने के लिए सफलतापूर्वक नीतियां तैयार की हैं। हम भी अमेरिकी सरकार से ऐसा करने के लिए कह रहे हैं। वरना, कुछ एयरक्राफ्ट में लगे रेडियो altimeters पर असर पड़ेगा। रेडियो altimeters की मदद से पायलट को विमान की सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारियां मिलती हैं। एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि रेडियो altimeters पर असर पड़ने की स्थिति में ह्यूस्टन, नेवार्क, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को और शिकागो जैसे शहरों में एयरक्राफ्ट पर बैन लगाने होंगे।  

इसकी वजह से पूरे साल सैकड़ों-हजारों उड़ान रद्द होंगे। उनमें दिक्‍कतें आएंगी। इन इलाकों में कार्गो उड़ानों पर भी असर पड़ेगा। एयरलाइंस कंपनियों ने बाइडेन प्रशासन से जल्‍दी काम करने दूसरे उपाय लागू करने के लिए अनुरोध किया है। 
Advertisement

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही अमेरिकी एयरलाइंस कंपनियों ने इस मामले में अपनी चेतावनी दे दी थी। अमेरिकन एयरलाइंस, डेल्टा एयर लाइन्स, यूनाइटेड एयरलाइंस, साउथवेस्ट एयरलाइंस समेत दूसरी कंपनियों के अधिकारियों ने एक पत्र में लिखा था कि जब तक हमारे मेन सेंटर, उड़ान भरने के लिए क्‍लीयर नहीं हो जाते, तब तक उड़ाने शुरू नहीं हो पाएंगी। पत्र में लिखा गया था कि एक दिन में 1100 से अधिक उड़ानों को रद्द, डायवर्ट या लेट करना पड़ सकता है। इसकी वजह से करीब एक लाख यात्रियों पर असर होगा। याद रहे कि अमेरिका में 5जी सर्विस शुरू हो गई हैं। AT&T और Verizon ने अमेरिका में 5जी सर्विस शुरू की है, जिसे पहले दो-तीन होल्‍ड किया जा चुका था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.