IIT बॉम्बे पर भी पड़ी बेरोजगारी की मार? 36% छात्रों की नहीं लगी है जॉब

दरअसल आईआईटी बॉम्बे में इन दिनों प्लेसमेंट चल रहे हैं, जहां देश-विदेश की जानी-मानी कंपनियों ने हिस्सा लिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 18:31 IST
ख़ास बातें
  • आईआईटी बॉम्बे में इन दिनों प्लेसमेंट चल रहे हैं
  • IITB के रजिस्टर्ड 2,000 छात्रों में से लगभग 712 को अभी तक जॉब नहीं मिली
  • IIT-बॉम्बे में प्लेसमेंट का सिलसिला फिलहाल चालू है जो मई 2024 तक चलेगा
भारत के सबसे लोकप्रिय इंस्टीट्यूट में से एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) अपनी प्लेसमेंट्स के लिए जाना जाता है। बीते जनवरी में IITB (आईआईटी बॉम्बे) के 85 छात्रों को कथित तौर पर सालाना 1 करोड़ का जॉब ऑफर मिला था। हालांकि, प्लेसमेंट से जुड़ी लेटेस्ट रिपोर्ट हैरान करने वाली है, क्योंकि इस वर्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT Bombay) के 36 प्रतिशत छात्रों को अभी तक कोई नौकरी नहीं मिली है। आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब चार प्रतिशत बढ़ा है। बीते साल IITB के 32.8 फीसदी छात्र नौकरी पाने में असमर्थ रहे थे। निश्चित तौर पर, नए आंकड़े बेरोजगारी को लेकर कई सवाल खड़े करते हैं।

दरअसल आईआईटी बॉम्बे में इन दिनों प्लेसमेंट चल रहे हैं, जहां देश-विदेश की जानी-मानी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इस इंस्टीट्यूट के कई छात्र अन्य IIT की तरह ही करोड़ों के पैकेज के साथ इंस्टीट्यूट से बाहर जाते हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि छात्रों के लिए 2024 पिछले वर्ष से भी ज्यादा खराब जा रहा है, क्योंकि इस साल अभी तक प्लेसमेंट के लिए रजिस्टर्ड कुल छात्रों में से 36% को जॉब ऑफर नहीं मिले हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, IIT बॉम्बे के रजिस्टर्ड 2,000 छात्रों में से लगभग 712 को इस सेशन में अभी तक कोई प्लेसमेंट नहीं मिला है।
Advertisement

ग्लोबल आईआईटी एलुमनी सपोर्ट ग्रुप धीरज सिंह ने यह डेटा शेयर किया है। आईआईटी बॉम्बे में प्लेसमेंट का सिलसिला फिलहाल चालू है जो मई 2024 तक चलेगा। बता दें कि आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग ब्रांच की सबसे अधिक प्लेसमेंट होती है, जहां हर साल 100 पर्सेंट प्लेसमेंट मिलता है। लेकिन ऐसा पहली बार जब इस ब्रांच के छात्रों को कथित तौर पर प्लेसमेंट नहीं मिला है। 

रिपोर्ट बताती है कि पिछले साल आईआईटी बॉम्बे के 32.8 प्रतिशत छात्रों को प्लेसमेंट में नौकरी नहीं मिली थी। इस वर्ष आंकड़ा करीब चार प्रतिशत बढ़ गया है। ऐसा बताया गया है कि IIT-बॉम्बे के प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों का कहना है कि ग्लोबल आर्थिक मंदी के कारण प्लेसमेंट सीजन के लिए कंपनियों को बुलाना मुश्किल हो गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  8. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.