2024 Mahindra XUV700 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

2024 XUV700 में एड्रेनॉक्स सूट है, जिसमें 83 कनेक्टेड कार फीचर्स, फर्मवेयर ओवर-द-एयर (FOTA) अपडेट और सर्विस अपडेट के लिए प्रोग्नोसिस फीचर शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra XUV700 के एमएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है।
  • Mahindra XUV700 के AX3 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.39 लाख रुपये है।
  • Mahindra XUV700 के AX5 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.69 लाख रुपये है।

2024 Mahindra XUV700 में में 83 कनेक्टेड कार फीचर्स हैं।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने 2024 Mahindra XUV700 को लॉन्च कर दिया है। नई एसयूवी AX7 और AX7L वेरिएंट में ऑप्शनल कैप्टन सीट्स के साथ आती है। नए AX7L वेरिएंट में मेमोरी के साथ वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। आउटसाइड रियर-व्यू मिरर (ORVM) को मेमोरी फंक्शन के साथ कस्टम सीट प्रोफाइल से जोड़ा गया है। आइए 2024 Mahindra XUV700 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


2024 Mahindra XUV700 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो 2024 Mahindra XUV700 के एमएक्स वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये है। वहीं AX3 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.39 लाख रुपये है, AX5 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.69 लाख रुपये है, AX7 की एक्स शोरूम कीमत 21.29 लाख रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन AX7L की एक्स शोरूम कीमत 23.99 लाख रुपये है।


Advertisement
2024 Mahindra XUV700 के फीचर्स


डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा की एसयूवी का डिजाइन पहले जैसा ही है, इसमें नया नेपोली ब्लैक कलर मिलता है, जिसमें ब्लैक रूफ रेल्स, ग्रिल और एलॉय शामिल हैं। एयर वेंट और सेंट्रल कंसोल पर डार्क क्रोम फिनिश के साथ-साथ AX7 और AX7L के लिए ऑप्शनल ड्यूल-टोन एक्सटीरियर शामिल हैं।

फीचर्स के मामले में 2024 XUV700 में एड्रेनॉक्स सूट है, जिसमें 83 कनेक्टेड कार फीचर्स, फर्मवेयर ओवर-द-एयर (FOTA) अपडेट और सर्विस अपडेट के लिए प्रोग्नोसिस फीचर शामिल हैं। कंपनी ने व्हीकल टेक्नोलॉजी संबंधित सवालों के जवाब के लिए 'ASK Mahindra' नाम से एक नई कंसीयज सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के जरिए कंपनी ग्राहकों को उनके व्हीकल से संबंधित मामले में इंस्टेंट सपोर्ट और गाइडेंस प्रदान करना है। महिंद्रा ने XUV700 में इंजन के मामले में कोई बदलाव नहीं किया है, हालांकि कुछ फीचर्स नए शामिल किए गए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  2. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  3. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  4. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  7. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  8. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  9. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  10. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.