कल से Rs. 21 हजार में शुरू होगी Mahindra Scorpio-N की ऑनलाइन बुकिंग, जानें कीमत और ऑफर्स

Mahindra Scorpio-N को 30 जुलाई, सुबह 11 बजे से 21,000 रुपये में कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 20:12 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra Scorpio-N को 30 जुलाई, सुबह 11 बजे से बुक कर सकते हैं
  • 2022 स्कॉर्पियो-एन की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Z8L वेरिएंट की कीमत 21.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Mahindra Scorpio-N को 30 जुलाई, सुबह 11 बजे से बुक कराया जा सकता है

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने लंबे समय बाद हाल ही में अपनी पॉपुलर स्कॉर्पियो का नया 2022 मॉडल Scorpio-N के नाम से लॉन्च किया, जिसकी बुकिंग शनिवार, 30 जुलाई, जानी कल लाइव होगी। इस कार को ऑनलाइन बुक किया जा सकेगा। इसके अलावा, ऑफलाइन बुक करने के इच्छुक ग्राहक कार को नजदीकी शोरूम पर बुक कर सकते हैं। महिंद्रा ने कार के साथ कई इंटोडक्ट्री ऑफर्स भी पेश किए हैं।

Mahindra Scorpio-N को 30 जुलाई, सुबह 11 बजे से 21,000 रुपये में कंपनी की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि ये बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर स्वीकार की जाएंगी और वाहनों की डिलीवरी की तारीख ग्राहक द्वारा चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेगी।
Advertisement
 

महिंद्रा ने एक 'Booking Amendment Window' ऑप्शन भी पेश किया है, जिसके जरिए ऑनलाइन बुकिंग के समय ग्राहक 15 अगस्त की मध्यरात्रि तक स्कॉर्पियो-एन के लिए अपने वेरिएंट या कलर को भी चुन सकते हैं। 2022 Scorpio-N की डिलीवरी 26 सितंबर से शुरू होगी।

2022 स्कॉर्पियो-एन की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें Z2 ट्रिम आएगा। इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन Z8L वेरिएंट की कीमत 21.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 4XPLOR AWD सिस्टम को चुनने के लिए ग्राहकों को पसंदीदा वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत पर 2.45 लाख रुपये खर्च करने होंगे। 4WD सिस्टम केवल Z4, Z8 और Z8L डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है। स्कॉर्पियो-एन के 6-सीटर संस्करण को चुनने पर एक्स्ट्रा 20,000 रुपये देने होंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, महिंद्रा ने फाइनेंस स्कीम भी निकाली है, जिसमें स्कॉर्पियो-एन को 10 साल तक की ईएमआई अवधि के लिए 6.99 प्रतिशत ब्याज दर पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, स्कॉर्पियो-एन की ऑन-रोड वैल्यू के लिए 100 प्रतिशत फाइनेंसिंग भी उपलब्ध कराई जाएगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.