2L टर्बोचार्ज्ड इंजन और 19 स्पीकर्स साउंड सिस्टम के साथ Jeep Grand Cherokee भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Jeep Grand Cherokee की भारत में कीमत 77.5 लाख रुपये से शुरू होती है। SUV को 50,000 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्री-बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 20:06 IST
ख़ास बातें
  • Jeep Grand Cherokee की भारत में कीमत 77.5 लाख रुपये से शुरू होती है
  • SUV को 50,000 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्री-बुक कर सकते हैं
  • कार पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस चार्जिंग आदि फीचर्स से है लैस

Jeep Grand Cherokee की भारत में कीमत 77.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

जीप इंडिया (Jeep India) ने भारत में अपनी लेटेस्ट कार Grand Cherokee लॉन्च कर दी है, जो 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 270 bhp की पावर और 400 Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। इसमें ऑटो, स्पोर्ट, स्नो, मड और सैंड मोड ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ सेलेक-टेरेन सिस्टम से लैस 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है। SUV में लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल टोन इंटीरियर मिलता है। इंटीरियर का सबसे बड़ा आकर्षण 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10 इंच का हेड-अप डिस्प्ले, 10.1 इंच का सेंटर इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम और 10.25 इंच का सेकंडरी डिस्प्ले है।

Jeep Grand Cherokee की भारत में कीमत 77.5 लाख रुपये से शुरू होती है। SUV को 50,000 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्री-बुक कर सकते हैं। नई जीप ग्रैंड चेरोकी का प्रोडक्शन महाराष्ट्र के रंजनगांव में होगा और डिलीवरी इस महीने के अंत (नवंबर 2022) से शुरू होने वाली है।
Advertisement
 

खासियतों की बात करते हुए सबसे पहले पावरट्रेन पर आते हैं। Jeep Grand Cherokee में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 270 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में ऑटो, स्पोर्ट, स्नो, मड और सैंड मोड के साथ सेलेक-टेरेन सिस्टम से लैस 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

Jeep SUV में लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल टोन इंटीरियर मिलता है। इंटीरियर में सबसे बड़ा आकर्षण कई सारी स्क्रीन हैं। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10 इंच का हेड-अप डिस्प्ले, Apple CarPlay/Android Auto के साथ 10.1 इंच का सेंटर इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम और पैसेंजर साइड प्राइवेसी फिल्टर के साथ एक 10.25 इंच का सेकंडरी डिस्प्ले मिलता है।
Advertisement

SUV में एक पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, वायरलेस चार्जिंग, पावर्ड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, रियर पैसेंजर के लिए 2 एंटरटेनमेंट स्क्रीन, 4G कनेक्टिविटी, 19-स्पीकर अल्पाइन ऑडियो साउंड सिस्टम आदि शामिल हैं। SUV में 33 कनेक्टेड फीचर्स जैसे व्हीकल मॉनिटरिंग, स्मार्टवॉच एक्सटेंशन, एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, रिमोट व्हीकल मैनेजमेंट और 24 घंटे सर्वेलेंस भी शामिल है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.