ADAS सिस्टम से लैस 2022 Hyundai Tucson कार की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 4 अगस्त को होगी लॉन्च

Hyundai Tucson को 50,000 रुपये की राशि के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2022 16:03 IST
ख़ास बातें
  • Hyundai Tucson को 50,000 रुपये की राशि के साथ बुक किया जा सकता है
  • Smartsense ADAS सिस्टम और क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन वार्निंग से लैस है यह कार
  • इसमें कनेक्टेड कार टेक के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है

नई 2022 Hyundai Tucson दो ट्रिम्स में आती है, जिनमें प्लेटिनम और सिग्नेचर शामिल हैं

Hyundai ने भारतीय बाजार में हाल ही में नई Tucson SUV को पेश किया था, जिसका बुकिंग अब शुरू कर दी गई है। इस कार को 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। जो ग्राहक लॉन्च से पहले ही इस कार को खरीदने में दिलचस्पी ले रहे हैं, वे इस कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। 2022 Hyundai Tucson में हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स तो मिलते ही हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद Smartsense ADAS सिस्टम है, जो ड्राइवर के असिस्टेंस के साथ कार को ऑटोनोमस तरीके से चलता है।

Hyundai Tucson को 50,000 रुपये की राशि के साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकता है। इसके अलावा, ग्राहक भारत में कंपनी के 246 सिग्नेचर डीलरशिप में से किसी के जरिए भी कार को बुक कर सकते हैं। दक्षिण कोरियाई निर्माता ने लॉन्च के तुरंत बाद इसकी डिलीवरी शुरू करने का वादा किया है।

नई ट्यूसन दो ट्रिम्स में आती है, जिनमें प्लेटिनम और सिग्नेचर शामिल हैं। ट्यूसन प्लेटिनम टॉप ट्रिम है, जिसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है, जो कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर से लैस है।

ट्यूसन सिग्नेचर वेरिएंट के सेफ्टी सूट में हुंडई ने Smartsense ADAS सिस्टम दिया है, जैसा सिस्टम Mahindra XUV700 में भी मिलता है। कार में लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिजन वार्निंग और स्मार्ट क्रूज कंट्रोल भी शामिल हैं। टॉप ट्रिम हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स और पावर-एडजस्टेबल सीट्स से भी लैस है। इसमें तीन टैरेन मोड्स मिलते हैं, जिनमें सैंड, मड और स्नौ शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  5. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  7. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  9. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.