2022 Ducati Panigale V4 स्पोर्ट्स बाइक रेंज भारत में लॉन्च, कीमत 26.49 लाख से शुरू

इस बार, 2022 Panigale V4 को Ducati Centro Stile द्वारा डिजाइन किए गए एक नए ग्राफिक के साथ उतारा गया है, जिसमें फुल रेड फेयरिंग पर लगा ब्लैक लोगो, डबल फैब्रिक सैडल (S वेरिएंट पर डुअल-टोन), और ब्लैक रिम्स पर एक लाल टैग शामिल है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 21:39 IST
ख़ास बातें
  • Ducati Panigale V4 की भारत में कीमत 26.49 लाख रुपये है
  • कंपनी ने Panigale V4 S को 31.99 लाख रुपये में लॉन्च किया है
  • हाई-एंड ट्रिम Panigale V4 SP2 है, जिसकी कीमत 40.99 लाख रुपये है

इसमें चार राइड मोड मिलते हैं- Race A, Race B, Sport और Street

Ducati India ने भारत में अपनी लेटेस्ट Panigale रेंज लॉन्च कर दी है, जिसमें Panigale V4 के साथ V4 S और V4 SP2 शामिल हैं। नई सीरीज को कई सुधारों और पहले से बेहतर पावर और फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। V4 में 1103cc Desmosedici Stradale इंजन दिया है, जिसमें कई सुधार हुए हैं। इस बार नए इंजन को बिल्कुल नए एग्जॉस्ट कैन और नए ऑयल पंप के साथ जोड़ा गया है। इंजन 215.5 hp की मैक्सिमम पावर और 123.6 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

Ducati Panigale V4 की भारत में कीमत 26.49 लाख रुपये है। वहीं, कंपनी ने Panigale V4 S को 31.99 लाख रुपये में लॉन्च किया है। सबसे हाई-एंड ट्रिम Panigale V4 SP2 है, जिसकी कीमत 40.99 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
 

इस बार, 2022 Panigale V4 को Ducati Centro Stile द्वारा डिजाइन किए गए एक नए ग्राफिक के साथ उतारा गया है, जिसमें फुल रेड फेयरिंग पर लगा ब्लैक लोगो, डबल फैब्रिक सैडल (S वेरिएंट पर डुअल-टोन), और ब्लैक रिम्स पर एक लाल टैग शामिल है।

पावर की बात करें, तो मोटरसाइकिल को 1103cc Desmosedici Stradale इंजन मिलता है, जो 13,000 RPM पर 215.5 Hp और 9,500 RPM पर 123.6 Nm (6,000 RPM पर 100 Nm) पावर जनरेट करने में सक्षम है। जैसा कि हमने बताया, इंजन में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें से एक नया गियरबॉक्स है, जिसमें पहले, दूसरे और छठे गियर के लिए संशोधित रेशियो शामिल हैं। पहले गियर को 11.6% लंबा किया गया है, जबकि दूसरे को 5.6% बढ़ाया गया है। अंत में, छठे गियर को 1.8% तक बढ़ाया गया है।

Panigale V4 2022 पर एक नया पावर मोड पेश किया गया है, जो चार इंजन कॉन्फिगरेशन से लैस है - फुल, हाई, मीडियम और लो। इसमें चार राइड मोड मिलते हैं- Race A, Race B, Sport और Street मोड। बाइक को एक नया अक्रापोविक (Akrapovič) एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है, जो पूरी तरह से टाइटेनियम से बना है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  5. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.