सरकार का बड़ा एक्‍शन: अश्‍लील कंटेंट दिखाने वाले 18 OTT ऐप्‍स, 19 वेबसाइट,10 Apps बैन

ब्‍लॉक किए गए 7 ऐप गूगल प्ले स्टोर पर और 3 ऐप ऐपल ऐप स्‍टोर पर मौजूद थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 14:59 IST
ख़ास बातें
  • सरकार का बड़ा एक्‍शन
  • 18 ओटीटी ऐप्‍स पर बैन
  • दिखाते थे अश्‍लील कंटेंट

यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत की गई है।

भारत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स और उनसे संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद कर दिया है। इनके जरिए अश्‍लील कंटेंट दिखाया जा रहा था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि 18 ओवर द टॉप (ओटीटी) प्‍लेटफॉर्म्‍स, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्‍स और उनसे जुड़े 57 सोशल मीडिया अकाउंट को भारत में बंद कर दिया गया है। ब्‍लॉक किए गए 7 ऐप गूगल प्ले स्टोर पर और 3 ऐप ऐपल ऐप स्‍टोर पर मौजूद थे।  

रिपोर्ट के अनुसार, तमाम सरकारी विभागों/मंत्रालयों, एक्‍सपर्ट और महिला व बाल अधिकार कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स के खिलाफ कार्रवाई का फैसला किया गया। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के प्रावधानों के तहत की गई है।
 

इन OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स पर कार्रवाई 

  • Dreams Films
  • Voovi    
  • Yessma    
  • Uncut Adda    
  • Tri Flicks    
  • X Prime
  • Neon X VIP    
  • Besharams    
  • Hunters    
  • Rabbit    Xtramood    
  • Nuefliks
  • MoodX    Mojflix    
  • Hot Shots VIP    
  • Fugi    
  • Chikooflix    
  • Prime Play
 

क्‍यों लिया गया सख्‍त फैसला 

रिपोर्ट के अनुसार, इन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट का काफी हिस्‍सा अश्लील और महिलाओं को अपमानजनक तरीके से चित्रित करने वाला पाया गया। उनमें फूहड़ता की भरमार थी। टीचर्स और स्‍टूडेंट्स के बीच रिलेशन दिखाए जाते थे। गलत पर‍िवारिक रिश्‍तों का चित्रण होता था। 

खास बात यह है कि जिन ओटीटी ऐप्‍स पर कार्रवाई हुई है, उनमें से एक ऐप को 1 करोड़ से ज्‍यादा डाउनलोड्स मिले थे। जबकि दो ऐप्‍स को गूगल प्‍ले स्‍टोर पर 50 लाख से ज्‍यादा बार डाउनलोड किया गया था। ये ऐप लोगों तक पहुंच बनाने के लिए अपने सोशल मीडिया ऐप्‍स ऐसे सीन्‍स दिखाते थे, ज‍िससे ऑडियंस को अट्रैक्‍ट किया जा सके। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.