15 लाख भारतीय रेलवे स्टेशनों पर कर रहे हैं वाई-फाई का इस्तेमालः गूगल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जून 2016 12:18 IST
देशभर के 19 रेलवे स्टेशनों पर करीब 15 लाख लोग हाई-स्पीड वाई-फाई इंटरनेट का फायदा उठा रहे हैं। इसकी जानकारी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने सोमवार को दी। याद रहे कि गूगल ने रेलटेल के साथ साझेदारी में रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी।

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "वर्ल्ड वाई-फाई डे के मौके पर यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने एक कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। खुशी है कि हम रेलटेल के साथ साझेदारी में भारत के रेलवे स्टेशनों पर हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया करा रहे हैं।''

कंपनी ने पिछले हफ्ते ही भारत के चार बड़े रेलवे स्टेशनों पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। अब सियालदह, लखनऊ जंक्शन, लखनऊ सिटी और गोरखपुर जंक्शन पर भी मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए गूगल लाखों भारतीयों को इंटरनेट से जोड़ना चाहती है।

कंपनी ने बताया कि अभी तक इस साल के रोल-आउट प्लान का 20 फीसदी ही पूरा हो सका है। अभी तक यूज़र्स से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
Advertisement

पोस्ट में आगे लिखा था, "मुंबई सेंट्रल में इस सेवा की शुरुआत के मात्र एक हफ्ते के अंदर ही एक लाख यूज़र जुड़ गए। जैसे-जैसे हमने अन्य स्टेशनों तक विस्तार किया, इस संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली।"
Advertisement

कंपनी ने बताया, ''टियर 2 श्रेणी के शहरों में नेटवर्क से जुड़ने का उत्साह ज्यादा देखने को मिला है। टियर 2 शहरों में डेटा की खपत भी ज्यादा है, ख़ासकर उन इलाकों में जो अब भी तेज इंटरनेट की पहुंच से दूर है।"


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.