1.3 अरब पासवर्ड हो गए लीक! कहीं आपका डेटा तो नहीं शामिल? यहां करें चुटकी में चेक

1.3 अरब पासवर्ड और 2 अरब ईमेल एड्रेस लीक होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 नवंबर 2025 20:48 IST
ख़ास बातें
  • साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है
  • 1.3 अरब पासवर्ड और 2 अरब ईमेल एड्रेस लीक
  • यह डेटा कई सालों की अवधि में चोरी किया गया है

साइबर हैकर्स लगातार ऐसे तरीके अपना रहे हैं जिनसे यूजर्स का डेटा चोरी किया जा रहा है।

इन दिनों डेटा लीक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। साइबर हैकर्स लगातार ऐसे तरीके अपना रहे हैं जिनसे यूजर्स का डेटा चोरी किया जा रहा है। यह सब तब हो रहा है जब टेक्नोलॉजी भी एडवांस होती जा रही है और डिजिटल डिवाइसेज समेत वेबसाइट्स भी पहले से ज्यादा टाइट सिक्योरिटी के साथ आ रही हैं। अब एक और ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बड़े पैमाने पर डेटा चोरी होने का दावा किया गया है। तो क्या हम सबके ईमेल-पासवर्ड्स और अकाउंट्स खतरे में हैं? आइए जानते हैं रिपोर्ट क्या कहती है। 

साइबर सिक्योरिटी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है जिसमें 1.3 अरब पासवर्ड और 2 अरब ईमेल एड्रेस लीक होने का दावा किया गया है। Synthient की रिपोर्ट के अनुसार यह डेटा एक बार में चोरी नहीं किया गया है, और न ही यह एक किसी खास वेबसाइट से चुराया गया है। बल्कि यह डेटा कई सालों की अवधि में चोरी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा ब्रीच, डार्क वेब लिस्टिंग और चोरी हुई लॉगिन फाइल्स को मिलाकर यह आंकड़ा जारी किया गया है। 

Advertisement

Synthient इससे पहले भी ऐसे खुलासे कर चुकी है जिसमें 18 करोड़ के लगभग ईमेल एड्रेस लीक हुए थे। रिपोर्ट कहती है कि लीक हुए पासवर्ड्स को हैकर्स अलग-अलग वेबसाइट्स पर इस्तेमाल करते हैं। मतलब जो पासवर्ड लीक हो जाता है उसको हैकर्स अलग-अलग साइट पर ट्राई करते हैं और इसे क्रिडेंशियल स्टफिंग भी कहा जाता है। इनकी मदद से हैकर्स विभिन्न अकाउंट्स का एक्सेस पा सकते हैं और यूजर का निजी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Troy Hunt के साथ मिलकर यह चोरी हुआ डेटा वैरिफाई किया गया है। Have I Been Pwned जैसी सुरक्षा वेबसाइट को ट्रॉय हंट ने ही बनाया है। लेकिन यहां पर सबसे जरूरी बात है कि ऐसे डेटा ब्रीच में आपके ईमेल और पासवर्ड्स भी शामिल हो सकते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आपका डेटा यहां लीक हो सकता है तो इसे आसानी से चेक कर सकते हैं। 

कैसे पता करें डेटा हुआ लीक? 

  • लीक डेटा का पता करने के लिए आप Have I Been Pwned पर जा सकते हैं। 
  • आप सबसे पहले Pwned Passwords सर्च पेज पर जाएं। यहां पर  अपना पासवर्ड टाइप करें
  • डाले गए पासवर्ड को चेक करें कि वह इस लीक में मौजूद है या नहीं।
  • यहां पर आप निश्चिंत रहें क्योंकि यहां आपका डाला या पासवर्ड सेव नहीं होता है। 
  • अगर आपका पासवर्ड यहां मैच कर जाता है, तो सबसे पहले उस पासवर्ड को तुरंत बदल दें। 
  • ध्यान रखें कि ऐसी समस्या से बचने के लिए हर जगह एक जैसा पासवर्ड न रखें। 
  • लॉगिन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लगाएँ। 
  • एंटीवायरस भी इंस्टॉल किया जा सकता है जो मालवेयर से सुरक्षा प्रदान करता है। 
     
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.