• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • सरकार का सुझाव, सोते समय बंद कर दें ये डिवाइस, बिजली का बिल आएगा काम

सरकार का सुझाव, सोते समय बंद कर दें ये डिवाइस, बिजली का बिल आएगा काम

बिजली का उपयोग बढ़ने से ग्राहकों की जेबों पर भी असर होता है और बिजली कंपनियों पर भी दबाव बढ़ता है।

सरकार का सुझाव, सोते समय बंद कर दें ये डिवाइस, बिजली का बिल आएगा काम

Photo Credit: X/UPPCL

रात के समय उपकरण बंद करने से बिजली की खपत कम होती है।

ख़ास बातें
  • गर्मियों का मौसम आ गया है और अब बिजली की खपत बढ़ने वाली है।
  • बिजली का उपयोग बढ़ने से ग्राहकों की जेबों पर भी असर होता है।
  • बिजली का उपयोग बढ़ने से बिजली कंपनियों पर भी दबाव बढ़ता है।
विज्ञापन

गर्मियों का मौसम आ गया है और अब बिजली की खपत बढ़ने वाली है। बिजली का उपयोग बढ़ने से ग्राहकों की जेबों पर भी असर होता है और बिजली कंपनियों पर भी दबाव बढ़ता है। अब गर्मियों में पंखों, कूलरों और एसी का उपयोग ज्यादा होगा, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होगी। ऐसे में बिजली की खपत को कम करने के लिए आपको अन्य डिवाइसेज के इस्तेमाल पर ध्यान देना होगा और उपयोग में न होने पर उन्हें बंद करके रखना होगा। हाल ही में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने एक ट्वीट के जरिए लोगों को बिजली के बिल को करने का तरीका बताया है। यहां हम आपको बिजली की खपत को कम करने के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने ट्वीट में लिखा कि रात में बेवजह चल रहे उपकरण आपकी जेब पर बोझ बढ़ाते हैं। छोटी-छोटी सावधानियां न केवल बिजली की बचत करती हैं, बल्कि आपके मासिक बिल को भी कम करती हैं। ट्वीट में एक पोस्टर भी पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है कि सोने से पहले ये छोटी आदतें अपनाएं बिजली और पैसे दोनों बचाएं। इसमें बताया गया है कि सोने से पहले वाई-फाई, टीवी, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बंद करने की आदत अपनाएं।

कैसे होगी बचत
अक्सर लोग घरों में सोने से पहले लाइट और उपयोग न होने वाले पंखों और एसी को तो बंद कर देते हैं, लेकिन कई ऐसे उपकरण भी होते हैं, जिन्हें बंद करना भूल जाते हैं या फिर सोचते हैं कि इसमें ज्यादा बिजली की खपत नहीं होती है, लेकिन ये सब मिलकर आपके बिजली के बिल को बढ़ाते हैं। जी हां वाई-फाई का उपयोग रात के समय अगर नहीं हो रहा है तो उसका स्विच बंद कर देना चाहिए। वहीं टीवी को रिमोट से बंद करने के बाद उसे पावर सॉकेट से भी बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा फोन या लैपटॉप को चार्जिंग से हटाने के बाद पावर सॉकेट से भी बंद कर देना चाहिए। इससे ये सभी उपकरण पावर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और बिजली की खपत कम होगी और बिल में कमी आने से जेबों पर असर होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to Save Electricity, How to Save Power, Tech Tips, UPPCL
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »