SIR 2025: अपना नाम वोटर लिस्ट 2025 में कैसे करें चेक, e-EPIC ऐसे करें ऑनलाइन डाउनलोड

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) अभियान शुरू किया जो कि लंबे समय से चल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 15:23 IST
ख़ास बातें
  • भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) अभियान शुरू किया है।
  • डिजिटल वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
  • स्पेशल इंटेसिव रिविजन भारत निर्वाचन आयोग की एक आधिकारिक प्रक्रिया है।

वोटर लिस्ट में नाम ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Element5 Digital

भारत निर्वाचन आयोग ने स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) अभियान शुरू किया जो कि लंबे समय से चल रहा है। बीएलओ ऑफलाइन स्तर पर घर-घर जाकर भी जानकारी ले रहे हैं। इसके अलावा यह फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। ऑनलाइन प्रक्रिया को चुनाव आयोग द्वारा मैनेज किया जा रहा है। आप ईसीआई की वेबसाइट पर जाकर सीधे लिंक पर क्लिक करके जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि वोटर की जानकारी सटीक, अपडेटेड और डाटाबेस में सही तरीके से दर्ज की गई है। इसके जरिए नागरिक को वोटर लिस्ट 2025 में अपने नाम की पुष्टि करने, सुधार करवाने और अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

वोटर लिस्ट 2025 के लिए क्या है SIR

स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) भारत निर्वाचन आयोग की एक आधिकारिक प्रक्रिया है, जिसमें आगामी 2025 के चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को अपडेट करना है। इस रिविजन के जरिए आयोग हाल ही में पात्र हुए नए वोटर्स को शामिल कर रहा है, पुरानी एंट्री को हटा रहा है और मौजूदा रिकॉर्ड में गलतियों को ठीक कर रहा है। इससे वोटर लिस्ट सटीक होगी और रजिस्टर्ड वोटर्स की वर्तमान जनसंख्या का पता चलेगा। जिन वोटर को अपने नाम, एड्रेस या उम्र में गलती नजर आती है तो वो अपनी जानकारी ठीक करने के लिए SIR फॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं तो वो इस लिस्ट के जरिए अपना नाम जुड़वा सकते हैं। SIR फॉर्म में सामान्य निजी जानकारी और एड्रेस की जरूरत होती है। वेरिफिकेशन के बाद अपडेटेड जानकारी रिवाइज्ड वोटर लिस्ट में शामिल हो जाती है।

e-EPIC के जरिए अपना वोटर आईडी ऑनलाइन कैसे करें डाउनलोड:

सबसे पहले आपको ऑफिशियल वोटर सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाना है।
फिर आपको अपने मोबाइल नंबर से साइन इन करना है।
अपना लॉगिन वेरिफाई करने के लिए अपने फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है।
अब आपको ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने की सुविधा वाले ऑप्शन पर जाना है।
अपना EPIC नंबर या अपने वोटर रजिस्ट्रेशन ऐप्लिकेशन से रेफ्रेंस नंबर दर्ज करना है।
स्क्रीन पर नजर आने वाली जानकारी की पुष्टि करनी है।
अपने e-EPIC को अपने डिवाइस में सेव करने के लिए डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अगर आपको हार्ड कॉपी की जरूरत है तो एक फिजिकल कॉपी प्रिंट कर सकते हैं।

ECI वेबसाइट के जरिए 2025 की वोटर लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम:

सबसे पहले आपको इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।

Advertisement
अब आपको डाउनलोड इलेक्टोरल रोल ऑप्शन पर जाना है, जहां ई-रोल पीडीएफ का एक्सेस मिलताहै।
लिस्ट से अपने राज्य का चयन करना है, उसके बाद अपना जिला चयन करना है।
फिर आपको अपनी अपना विधानसभा क्षेत्र का चयन करना है।
Advertisement
अपने मतदान केंद्र के लिए फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करना है।
फिर पीडीएफ खोलना है और लिस्ट में अपना नाम खोजना है।
2025 में आसान वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए यह देखें कि आपकी जानकारी सही नजर आ रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  5. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  6. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  7. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  9. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  10. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.