बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन खरीदते हुए ध्यान में रखें ये 10 बातें

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको उसमें कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 नवंबर 2025 07:29 IST
ख़ास बातें
  • गेमिंग स्मार्टफोन में कम से कम 12GB रैम और 16GB RAM काफी जरूरी है।
  • गेमिंग स्मार्टफोन में 120Hz या अधिक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले बेहतर है।
  • गेमिंग स्मार्टफोन में 5000mAh+ की बैटरी और फास्ट चार्जिंग काफी जरूरी है।

गेमिंग स्मार्टफोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले काफी उपयोगी है।

Photo Credit: Unsplash/Amanz

अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं और अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको उसमें कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आमतौर पर गेमिंग स्मार्टफोन में लंबे समय तक चलने वाली बैटरी होनी चाहिए। गेमिंग के दौरान डिस्प्ले बेहतर तरीके से रिस्पॉन्स करे तो उसमें हाई रिफ्रेश रेट होना बहुत ज्यादा जरूरी है। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जो कि गेमिंग के लिए स्मार्टफोन में होना बहुत जरूरी है।

गेमिंग स्मार्टफोन खरीदते हुए ध्यान में रखें ये बातें

प्रोसेसर और जीपीयू: गेमिंग फोन में एक पावरफुल GPU वाला फ्लैगशिप प्रोसेसर बेहतर गेमिंग सुनिश्चित करता है। इसके जरिए बिना किसी रुकावट के हाई सेटिंग्स पर हैवी गेम खेले जा सकते हैं।

अधिक RAM: अगर आप गेमिंग के लिए नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो उसमें कम से कम 12GB रैम और हो सके तो 16GB RAM मॉडल लीजिए, क्योंकि हैवी मल्टीटास्किंग और बेहतर गेमप्ले के लिए ज्यादा रैम जरूरी है।

एडवांस कूलिंग: गेमिंग लवर्स को लंबे सेशन के दौरान फोन को ज्यादा हीट होने से बचाने के लिए वेपर चैंबर या अन्य एडवांस कूलिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर विचार करना चाहिए।

Advertisement

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग: अगर आप गेमिंग के लिए स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आमतौर पर बड़ी बैटरी जैसे 5000mAh+ और फास्ट चार्जिंग जैसे कि 67W या उससे ज्यादा वाला मॉडल लेना चाहिए। इसके साथ आप लंबे समय तक गेम खेल पाएंगे और जल्दी से फोन को चार्ज कर पाएंगे।

हाई रिफ्रेश रेट: गेमिंग के लिए फोन में अगर 120Hz या उससे अधिक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी तो ज्यादा स्मूथ मोशन और ज्यादा बेहतर गेमिंग अनुभव मिलेगा।

हाई टच सैंपलिंग रेट: गेमिंग के लिए अगर फोन खरीद रहे हैं तो हाई टच सैंपलिंग रेट से यह सुनिश्चित होता है कि स्क्रीन कितनी जल्दी टच इनपुट को रजिस्टर करती है। तेज स्पीड वाले गेम्स के लिए हाई रेट जैसे कि 240Hz या उससे ज्यादा होना जरूरी है।

Advertisement

गेमिंग फीचर्स: बाजार में मौजूद कई गेमिंग स्मार्टफोन में फिजिकल शोल्डर ट्रिगर जैसे स्पेशल हार्डवेयर होते हैं, जो कुछ गेम्स में कंट्रोल और परफॉर्मेंस को काफी बेहतर कर सकते हैं।

गेमिंग सॉफ्टवेयर: अगर आप गेमिंग के शौकीन हैं तो आपको ऐसे सॉफ्टवेयर मोड वाले स्मार्टफोन पर विचार करना चाहिए जो कि परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं। ये नोटिफिकेशन को ब्लॉक रखने के साथ गेमिंग के लिए सेटिंग्स को मैनेज करते हैं।

दमदार साउंड: अगर आपके स्मार्टफोन में अच्छी क्वालिटी के स्टीरियो स्पीकर या 3.5 मिमी हेडफोन जैक होंगे तो आप गेमिंग के दौरान बेहतर ऑडियो अनुभव प्राप्त कर पाएंगे। गेमिंग के लिए साउंड एक अहम हिस्सा है।

Advertisement

डिजाइन और एर्गोनॉमिक्स: गेमिंग के लिए स्मार्टफोन को लंबे समय तक हाथों में उपयोग करना पड़ता है तो ऐसे में डिजाइन ऐसा होना चाहिए जो कि हाथों में कंफर्टेबल रहे। लुक ऐसा हो जो कि ज्यादा मजबूती से हाथों में लंबे समय तक टिक पाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  13. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.