Maharashtra Board HSC Class 12 Result 2021 आज शाम 4 बजे होंगे घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज HSC 12वीं कक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित करने वाला है। एचएससी रिजल्ट 2021 की घोषणा आज शाम 4 बजे की जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अगस्त 2021 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Maharashtra बोर्ड रिजल्ट 2021 शाम 4 बजे होंगे घोषित
  • HSC Result 2021 ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं एक्सेस
  • MSBSHSE वेबसाइट पर मिलेंगे रिजल्ट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन आज HSC 12वीं कक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित करने वाला है। एचएससी रिजल्ट 2021 की घोषणा आज शाम 4 बजे की जाएगी। बोर्ड द्वारा इस साल महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी, लेकिन फिर भी रिज़ल्ट जारी किए गए हैं। मार्क्स मूल्यांकन मानदंडों पर आधारित होंगे। बता दें, बोर्ड की परीक्षाएं 23 अप्रैल से 2 मई के बीच होने वाली थी, जिसके लिए लगभग 14 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।
 

How to check the Maharashtra Board Result 2021 online

Maharashtra Board Result 2021 का रिजल्ट कैसे चेक करना है, इसकी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप दी गई है। महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 12वीं के छात्र अपना एचएससी रिजल्ट सीधे Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education (MSBSHSE) वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड HSC रिजल्ट को अन्य वेबसाइट्स पर भी अपलोड करेगा।

1. छात्र अपना HSC result 2021 चेक करने के लिए 4 बजे के बाद Maharashtra साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा, आप वैकल्पिक रूप से अपना रिजल्ट — hscresult.11thadmission.org.in या फिर hscresult.mkcl.orgMaharashtra Result पोर्टल के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

2. उपलब्ध उपरोक्त किसी भी वेबसाइट पर जाने के बाद छात्रों को अपना रिजल्ट एक्सेस करने के लिए HSC रोल नंबर और माता का नाम डालना होगा।
Advertisement

3. स्क्रीन पर जैसे ही आपको अपना HSC result 2021 दिखेगा आप इसे डाउनलोड कर लें। इसके अलावा, आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।  
    
सोमवार को महाराष्ट्र की स्टेट एजुकेशन मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से HSC रिजल्ट के लिए शेड्यूल का ऐलान किया। छात्रों के रिजल्ट पूर्व निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों पर आधारित होंगे, जिसमें कक्षा 10वीं के बोर्ड और कक्षा 11वीं के मार्क्स के साथ-साथ कक्षा 12 के इंटरनल एसेसमेंट का वेटेज शामिल होगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.