ATM कार्ड भूल गए हैं घर, UPI के जरिए ऐसे निकाले नकद पैसा

बिना एटीएम कार्ड भी यूपीआई के जरिए नकद पैसा निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मार्च 2026 10:24 IST
ख़ास बातें
  • यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकाला जा सकता है।
  • UPI से प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 10 हजार रुपये तक लिमिट है।
  • यूपीआई से नकद निकालने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगता है।

एटीएम मशीन नकद निकालने की सुविधा प्रदान करती है।

Photo Credit: Pexels/Centre for Ageing Better

अगर आप ATM कार्ड घर भूल गए हैं और आपको नकद की जरूरत पड़ रही है तो आप बिना कार्ड के भी आसानी से यूपीआई के जरिए एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। यूपीआई की इस सर्विस के जरिए आपको हमेशा साथ में एटीएम कार्ड रखने के झंझट से छुटकारा भी मिलता है और एटीएम कार्ड के चोरी होने या गुम होने का खतरा भी नहीं रहता है। अगर आप भी यूपीआई के जरिए कैश पैसा निकालने का सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपको UPI के जरिए पैसा निकालने की तरकीब के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

UPI के जरिए ऐसे निकाले एटीएम से कैश:

  1. सबसे पहले आपको एक ऐसा एटीएम खोजना है जो कि यूपीआई का सपोर्ट करता है। जैसे कि एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंक की इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW)यूपीआई-एटीएम सर्विस के जरिए कैश निकाल सकते हैं।
  2. फिर आपको एटीएम स्क्रीन पर यूपीआई कैश विड्रॉल ऑप्शन का चयन करना है।
  3. अब आपको उस राशि को दर्ज करना है, जिसे आप निकालना चाहते हैं जो कि प्रति ट्रांजेक्शन अधिकतम 10 हजार रुपये तक हो सकती है।
  4. फिर आपको स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड नजर आएगा, जिसे आपको स्कैन करना है।
  5. फिर आपको अपना यूपीआई ऐप खोलना है, कोड स्कैन करना है और लिंक बैंक अकाउंट का चयन करना है।
  6. उसके बाद आपको ऐप में प्रमाणीकरण के लिए अपना 4 या 6 डिजिट का यूपीआई पिन भी दर्ज करना है।
  7. इस प्रक्रिया के बाद आप आसानी से एटीएम से नकद पैसा निकाल पाएंगे।

यूपीआई की इस सर्विस के जरिए आपको कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह प्रक्रिया पूरी तरह से कार्डलेस है, जिससे कार्ड क्लोनिंग या कार्ड के चोरी होने या गुम होने जैसे जोखिम का खतरा नहीं रहता है। आपको बता दें कि यूपीआई के जरिए पैसे निकालने की लिमिट 10 हजार रुपये प्रति ट्रांजेक्शन होती है, जो अलग-अलग बैंक की लिमिट और डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन के हिसाब से कम भी हो सकती है। भारत में BHIM, Paytm, Google Pay, PhonePe और अन्य UPI ऐप्स से यह सुविधा मिलती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to Withdraw Cash via UPI, UPI, ATM, How to, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.