लैपटॉप पर बोलकर करें टाइपिंग, यह है तरीका....

अगर आप भी हाथों से टाइपिंग करके थक गए हैं या हाथों से टाइपिंग नहीं करना चाहते हैं तो उसका भी समाधान है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 08:26 IST
ख़ास बातें
  • Window + H एक साथ प्रेस करना है, जिसके बाद वॉयस कमांड एक्टिव होगा।
  • माइक आइकन पर क्लिक करके बोलिए और फिर लैपटॉप टाइपिंग शुरू करेगा।
  • इस फीचर के जरिए आप हिंदी और अंग्रेजी सभी भाषाओं में टाइप कर सकते हैं।

कंटेंट राइटर्स को टाइपिंग की जरूरत होती है।

Photo Credit: Unsplash/Glenn Carstens-Peters

अगर आप एक कंटेंट राइटर हैं या किताब आदि लिखते हैं तो आपको अक्सर बहुत ज्यादा टाइपिंग करनी होती है। कई बार इंसान टाइपिंग करते हुए थक भी जाते हैं। अगर आप भी हाथों से टाइपिंग करके थक गए हैं या हाथों से टाइपिंग नहीं करना चाहते हैं तो उसका भी समाधान है। जी हां अब आप लैपटॉप में बोलकर भी टाइप कर सकते हैं और इसके लिए आपको अपनी ऊंगलियों को इस्तेमाल करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि बोलकर कैसे टाइप किया जा सकता है तो यहां हम आपको इसका पूरा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से बिना हाथों का उपयोग किए लैपटॉप में टाइपिंग कर पाएंगे।

लैपटॉप में हाथों या ऊंगलियों को इस्तेमाल किए बिना टाइपिंग का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस इस प्रकार है।


लैपटॉप में बोलकर कैसे करें टाइपिंग:

  • आपको सबसे पहले आपको अपना लैपटॉप लेना है और उसे ऑन करना है।
  • अब आपको अपने लैपटॉप में कोई भी टाइपिंग सॉफ्टवेयर जैसे कि नोटपैड (Notepad) खोलना है।
  • अब आपको Window + H एक साथ प्रेस करना है, जिसके बाद आपके लैपटॉप में वॉयस कमांड एक्टिव हो जाएगा।
  • अब आपको डिस्प्ले पर एक माइक का आइकन नजर आ जाएगा।
  • आपको माइक आइकन पर क्लिक करना है और फिर यह आपको सुनना शुरू कर देगा।
  • अब आप बोल सकते हैं और लैपटॉप आपको सुनते हुए ऑटोमैटिक टाइप करना शुरू कर देगा। 

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस फीचर के जरिए आप हिंदी और अंग्रेजी सभी भाषाओं में टाइप कर सकते हैं। बस आपको बोलना है और आपका लैपटॉप खुद ब खुद टाइप करेगा। खास बात यह है कि यह हिंदी में टाइप करते हुए पूर्ण विराम (।), अल्प विराम (, ) प्रश्नवाचक चिन्ह (?) आदि जैसे विराम चिह्नों का भी सही से उपयोग करता है। वहीं अंग्रेजी में टाइप करते हुए भी पंक्चुएशन का पूरी तरह से ध्यान देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  2. Xiaomi 17T vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: किस फोन में मिलती है ज्यादा वैल्यू? यहां देखें पूरा कंपैरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.