Gmail पर गलती से चला गया ईमेल, तुरंत ऐसे करें एडिट या डिलीट, जानें कैसे काम करता है अनडू सेंड फीचर

अगर आपने गलती से किसी को ईमेल कर दिया है तो Undo Send फीचर के जरिए उसे तुरंत कैंसल करने की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 08:09 IST
ख़ास बातें
  • Undo Send फीचर से ईमेल को तुरंत कैंसल करने की सुविधा मिलती है।
  • अनडू सेंड फीचर मैसेज भेजने के बाद एक तय अवधि तक काम करता है।
  • अनडू सेंड फीचर जीमेल के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन पर काम करता है।

Gmail सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस में से एक है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

Gmail सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस में से एक है जो कि अपने आसान इंटरफेस और कई फीचर्स के चलते यूजर्स द्वारा पसंद किया जाता है। अगर आपने गलती से किसी को ईमेल कर दिया है तो Undo Send फीचर के जरिए उसे तुरंत कैंसल करने की सुविधा मिलती है। जीमेल का अनडू सेंड फीचर यूजर्स को ईमेल भेजने के तुरंत बाद उसे कैंसल करने की सुविधा प्रदान करता है। यह तब काफी मददगार होगा जब यूजर्स को पता चले कि उन्होंने कोई गलती की है, गलत रिसिवर को मैसेज भेज दिया है या कोई जरूरी जानकारी शामिल करना भूल गए।

यह फीचर मैसेज भेजने के बाद एक तय अवधि तक काम करता है, जिससे यूजर्स को ईमेल रिसिवर के इनबॉक्स में पहुंचने से पहले उसे कैंसल करने के लिए थोड़ा सा समय मिल जाता है। यह फीचर जीमेल के डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों वर्जन पर काम करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अनडू सेंड फीचर कैसे काम करता है,  ईमेल को वापिस कैसे लिया जा सकता है और अनडू सेंड में मिलने वाले समय को कैसे बढ़ाया जा सकता है।

Gmail में कैसे कैंसल करें ईमेल


Gmail का अनडू सेंड फीचर यूजर्स को थोड़े समय में ही किसी आउटगोइंग मैसेज को कैंसल करने की सुविधा प्रदान करता है। डेस्कटॉप और मोबाइल पर इस फीचर का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

डेस्कटॉप के लिए

  • ईमेल भेजने के बाद नीचे बाएं कॉर्नर में एक छोटा सा मैसेज सेंट बॉक्स नजर आता है।
  • इसमें एक अनडू का विकल्प भी दिखता है, जिसपर क्लिक करना है।
  • मैसेज फिर से खुल जाएगा जिससे उसे एडिट किया जा सकता है या डिलीट किया जा सकता है।

मोबाइल के लिए

  • ईमेल भेजने के तुरंत बाद स्क्रीन के नीचे एक सेंट नोटिफिकेशन नजर आती है।
  • इसमें अनडू विकल्प पर टैप करना है।
  • मैसेज फिर से खुल जाएगा और उसे एडिट या डिलीट किया जा सकता है।
  • फोन पर अनडू बटन सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही नजर आता है। अगर इसे देखा न जाए तो मैसेज दूसरे यूजर्स को पहुंच जाता है।

अनडू सेंड समय को कैसे बढ़ाएं

Gmail यूजर्स को यह भी चुनने की सुविधा देता है कि कैंसलेशन पीरियड कितना लंबी होना चाहिए। यूजर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से इसमें बढ़ोतरी कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको Gmail खोलना है और गियर आइकन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद सी ऑल सेटिंग्स का चयन करना है।
  • जनरल टैब में नीचे स्क्रॉल करके अनडू सेंड बटन पर क्लिक करना है।
  • आप 5, 10, 20 या 30 सेकंड में से किसी भी समय का चयन कर सकते हैं।
  • अब स्क्रॉल करके सबसे नीचे आना है और सेव चेंजेस पर क्लिक करना है।
  • कैंसल करने के लिए ज्यादा समय मिलने से यूजर्स को ईमेल के दूसरे यूजर्स तक पहुंचने से पहले गलतियों को ठीक करने का ज्यादा मौका देता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  5. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.