WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 11:27 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।
  • WhatsApp ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है।
  • WhatsApp पर फोटो और दस्तावेजों को साझा किया जा सकता है।

WhatsApp पर चैट सुरक्षित रहती है।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका उपयोग एंड्रॉयड फोन से लेकर, आईफोन, लैपटॉप और टैबलेट आदि में आसानी से किया जा सकता है। आज के समय में वॉट्सऐप मैसेज भेजने के अलावा, ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल, डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो आदि साझा करने की सुविधा प्रदान करता है। ऐसे में अगर आपने किसी दोस्त या करीबी के साथ कोई मीडिया या दस्तावेज साझा किया था और अब कुछ समय बाद उसे खोजना है तो वो चैट में बैकअप के तौर पर स्टोर रहता है। हालांकि, इसके लिए आपको लगातार वॉट्सऐप चैट का बैकअप रखना पड़ता है। अगर बैकअप नहीं किया तो भी आप उस चैट पर एक्सेस नहीं पा सकेंगे।

वॉट्सऐप यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री को गूगल अकाउंट के जरिए बैकअप करने की सुविधा प्रदान करता है। इस फीचर के जरिए आप मैसेज, फोटो, वीडियो और अन्य दस्तावेजों को सेव कर सकते हैं और दूसरे डिवाइस में स्विच करते वक्त रीस्टोर कर सकते हैं। इस विकल्प का लाभ उठाने के लिए एक्टिव गूगल अकाउंट की जरूरत और गूगल ड्राइव में स्टोरेज की जरूरत होती है। यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि कैसे आप वॉट्सऐप मैसेज का गूगल अकाउंट के जरिए बैकअप कर सकते हैं।

बैकअप कैसे करें सेट

  1. सबसे पहले आपको थ्री वर्टिकल डॉट पर टैप करना है
  2. उसके बाद सेटिंग्स में जाना है और चैट्स पर टैप करना है।
  3. चैट बैकअप पर टैप करना है, फिर बैकअप टू Google अकाउंट पर टैप करना है।
  4. नेवर या ओनली वेन आई टैप "बैकअप" पर टैप करने पर के अलावा किसी शेड्यूल का चयन करना है।
  5. अब उस Google अकाउंट का चयन करना है, जिसमें आप अपनी चैट का बैकअप लेना चाहते हैं।
  6. अगर आपका Google अकाउंट कनेक्टेड नहीं है तो प्रॉम्प्ट आने पर ऐड अकाउंट पर टैप करना है और अपनी लॉगिन की जानकारी दर्ज करनी है।
  7. बैकअप लेने के लिए मोबाइल डाटा का उपयोग करके बैकअप लें पर टैप करना है और उस नेटवर्क का चयन करना है, जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं।

बैकअप से लिंक अपने Google अकाउंट को कैसे बदलें

  1. सबसे पहले आपको थ्री वर्टिकल डॉट पर टैप करना है और उसके बाद सेटिंग्स में जाना है।
  2. फिर चैट में जाने के बाद चैट बैकअप और फिर Google अकाउंट पर टैप करना है।
  3. अपना Google अकाउंट जोड़ने के लिए ऐड अकाउंट पर टैप करना है।
  4. अपने Google अकाउंट में साइन इन करने के लिए स्क्रीन पर दी गई गाइडलाइंस को फॉलो करना है।
  5. बैकअप पर टैप करन है और अपनी चैट को नए Google अकाउंट में बैकअप करने के लिए समय का चयन करना है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  3. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.