WhatsApp पर बिना पासवर्ड नहीं खुलेगी भेजी गई फोटो, ये रहा आसान तरीका

यहां हम आपको WhatsApp पर अपनी तस्वीरों को पासवर्ड के साथ एन्क्रिप्ट करके शेयर करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2023 14:23 IST
ख़ास बातें
  • Play Store पर कोई अच्छा 'Image to PDF' कन्वर्टर ऐप खोजें
  • ऐप के जरिए फोटो को बनाए पासवर्ड प्रोटेक्टेड PDF
  • इस PDF को भेजें WhatsApp पर और रिसीवर से शेयर करें अपना पासवर्ड

Play Store पर कई ऐप्स उपलब्ध हैं, जो फोटो को PDF पर बदल देते हैं

WhatsApp अपने यूजर्स के मैसेज को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रखता है, जिसका मतलब है कि आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को आप या रिसीवर के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं पढ़ सकता है। हालांकि, यदि आपका फोन या मैसेज रिसीव करने वाले फोन किसी व्यक्ति के हाथ लगता है, तो वह आपके मैसेज या तस्वीरों को देख सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके द्वारा भेजी गई फोटो को केवल रिलीव करने वाला दी देख सके और उसके अलावा कोई और नहीं, तो आप भेजे गए फोटो को पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं। इसके बाद फोटो को रिसीव करने वाला व्यक्ति उस तस्वीर को आपके द्वारा बताए गए सही पासवर्ड से ही ओपन कर सकता है। जी हां, यह संभव है और इसे करने का तरीका भी बेहद आसान है।

यहां हम आपको WhatsApp पर अपनी तस्वीरों को पासवर्ड के साथ एन्क्रिप्ट करके शेयर करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
Advertisement
 

तस्वीर को PDF में बदलकर लॉक करना

इस तरीके में हम एक इमेज को एक पासवर्ड एन्क्रिप्टेड पीडीएफ में कन्वर्ट करेंगे। तस्वीर को एन्क्रिप्ट करने और फिर शेयर करने का तरीका इस प्रकार है:

1. सबसे पहले अपने Android फोन के Play Store पर कोई अच्छा 'Image to PDF' कन्वर्टर ऐप खोजे और उसे डाउनलोड करें। प्ले स्टोर पर इस तरह के हजारों ऐप हैं, जिनमें से एक DLM Infosoft डेवलपर का 'Image to PDF - PDF Maker' ऐप है।
Advertisement

2. अब ऐप के अंदर आपको नीचे मौजूद '+' बटन पर टैप करना है, जिसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे - 'Gallery' और 'Camera'

3. यदि आप गैलेरी से कोई तस्वीर लेना चाहते हैं, तो आपको 'Gallery' पर टैप करना होगा और अगर आपको सीधा तस्वीर खींचकर उसे PDF बनाना है, तो आप 'Camera' पर टैप करें।
Advertisement

4. गैलेरी ऑप्शन चुनने के बाद आपके सामने आपकी गैलेरी होगी, जिसमें से आपको भेजे जाने वाली फोटो को चुनना है और ऊपर मौजूद 'Done' बटन पर टैप करना है।
Advertisement

5. अब आपको ऊपर दाईं ओर तीन बटन दिखाई देंगे, जिनमें से बीच वाला (लाल रंग के ग्राफिक्स वाला) PDF बनाने का बटन है। आपको उसपर टैप करना होगा।

6. अब आपको PDF का नाम देना है और उसके नीचे मौजूद 'Password Protection' बटन पर 'टिक' लगाना है। ऐसा करते ही एक एक्स्ट्रा ऑप्शन खुल जाएगा, जिसका नाम 'PDF Password' होगा। आपको यहां अपने मर्जी का एक पासवर्ड डालना होगा।
Advertisement

7. अब आपको नीचे मौजूद 'Ok' बटन पर टैप करना है, जिसके बाद आपकी PDF फाइल बन जाएगी।

8. अब आपको फाइल के दाईं ओर बने शेयर बटन पर टैप करना है और ऐप लिस्ट में से WhatsApp चुनना है।

9. WhatsApp चुनते ही आपके सामने आपके व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट लिस्ट होगी। आप उस व्यक्ति को चुनें, जिसे आपको यह फोटो भेजनी है।

नोट: आपको अपने द्वारा डाले गए पासवर्ड को याद रखना होगा और जिस यूजर को तस्वीर (PDF रूप में) भेजी है, उसे यह पासवर्ड देना होगा, जिससे रिसीवर यह PDF फाइल खोल सके।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.