ये है सस्ती फ्लाइट सर्च करने का सबसे बेस्ट तरीका, स्टेप बाय स्टेप करें फॉलो

अगर आप अक्सर किफायती दामों में फ्लाइट की तलाश करते हैं तो हम आपका काम आसान करने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 09:58 IST
ख़ास बातें
  • सस्ती फ्लाइट की तलाश करते हैं तो हम आपका काम आसान करने वाले हैं।
  • गूगल सर्च पर जाकर Google flights टाइप करना है और उसके सर्च करना है।
  • गूगल सर्च पर जाकर Skyscanner टाइप करना है और उसके सर्च करना है।

ऑनलाइन किफायती फ्लाइट सर्च कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Pixabay

अगर आप भी हवाई जहाज से सफर करते हैं और अक्सर किफायती दामों में फ्लाइट की तलाश करते हैं तो हम आपका काम आसान करने वाले हैं। वैसे ऑनलाइन बहुत सी तरकीब मिल जाएंगी, जिनके जरिए आप सस्ते दामों में प्लाइट सर्च कर सकते हैं। मगर हम आपको दो बेहतर लोकप्रिय तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर किफायती दामों में प्लाइट सर्च करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे इन टूल्स का इस्तेमाल करने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं, एक फ्लाइट से दूसरे फ्लाइट की कीमत की तुलना कर सकते हैं और अपने लिए बेहतर विकल्प तलाश सकते हैं।


सस्ती फ्लाइट सर्च करने का पहला तरीका


स्टेप 2: अगर आप कहीं यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं और सस्ती फ्लाइट खोजना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको गूगल सर्च पर जाकर Google flights टाइप करना है और उसको सर्च करना है।
 

स्टेप 2: इसके बाद अब आपके फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर Google flights नजर आ जाएगा। यहां पर आपको सबसे पहले नजर आ रहे ऑप्शन पर क्लिक करना है
 


स्टेप 3: उसके बाद आपको Google flights के मुख्य पेज पर ले जाया जाएगा। यहां पर आपको कहां से यात्रा करनी है, कहां के लिए यात्रा करनी है, किस तारीख को यात्रा करनी और किस तारीख को वापिस आना है, इस प्रकार की जानकारी दर्ज करनी है और उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

स्टेप 4: अब उसके बाद आपकी स्क्रीन पर उस तारीख को चलने वाली सभी फ्लाइट्स की जानकारी आएगी। यहां आप अपने समय, सुविधा और किराए की तुलना करके अपने लिए बेस्ट फ्लाइट का ऑप्शन चुन सकते हैं। इस प्रकार आप उस दिन और खास समय पर चलने वाली फ्लाइट्स के किराए की तुलना करने में मदद मिलेगी और बेस्ट का चयन होगा।
 


Advertisement




Advertisement



Advertisement
 


सस्ती फ्लाइट सर्च करने का दूसरा तरीका


स्टेप 1:  अगर आप फ्लाइट से यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं और चाहते हैं कि कम से कम दामों में बेस्ट फ्लाइट मिल जाए तो इसके लिए आपको गूगल पर जाकर Skyscanner टाइप करना है और उसे सर्च करना है।
 
स्टेप 2: Skyscanner का मुख्य पेज ओपन होने के बाद आपको कहां से यात्रा करनी है, कहां के लिए यात्रा करनी है, किस तारीख को यात्रा करनी है और किस तारीख को वापिस आना है, इस प्रकार की सभी जानकारी दर्ज करनी है और उसके बाद आपको सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना है।
 

स्टेप 3: ऊपर दी गई सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Skyscanner आपकी स्क्रीन पर उस दिन चलने वाली सभी फ्लाइट्स की जानकारी प्रदान करेगा। आप अपने सहूलियत जैसे कि समय और कीमत के हिसाब से सही फ्लाइट का चयन कर सकते हैं और आप बजट के अंदर अन्य विकल्प की तुलना भी कर सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  2. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  3. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  9. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.