WhatsApp में डिलीट हुए मैसेज को आसानी से पढ़ें, बस इस सेटिंग को करें ऑन

यदि आपके WhatsApp पर कोई मैसेज आता है और आपके पढ़ने से पहले ही या बाद में वह मैसेज डिलीट कर दिया जाता है, तो आपको निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है, क्योंकि आप उस डिलीटेड मैसेज को वापस पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 16:37 IST
ख़ास बातें
  • Android यूजर्स को अपने फोन में ऑन करनी होगी Notification History
  • यह फीचर फोन में आने वाले सभी नोटिफिकेशन्स को करता है रिकॉर्ड
  • इस फीचर के जरिए केवल टेक्स्ट मैसेज को भी पढ़ा जा सकता है

WhatsApp पर सेंडर रिसीवर के चैट से भी डिलीट कर सकता है अपना मैसेज

WhatsApp ने कुछ समय पहले प्लेटफॉर्म पर एक फीचर जोड़ा था, जिसमें मैसेज भेजने वाला यूजर अपने भेजे मैसेज को दोनों पक्षों के लिए डिलीट कर सकता है। सरल भाषा में समझें, तो यदि आप किसी को व्हाट्सऐप पर कोई मैसेज भेजते हैं और भेजने के बाद उसे डिलीट करने की सोचते हैं, तो अब आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। यदि आप उस मैसेज को पर प्रेस एंड होल्ड करते हैं, तो आप उस मैसेज को या तो केवल अपने लिए डिलीट कर सकते हैं या अपने व सामने वाले दोनों के लिए डिलीट कर सकते हैं। दूसरे ऑप्शन को 'Delete for everyone' नाम दिया गया है, जिससे वह मैसेज रिसीवर के चैट से भी हट जाता है। अब बात आती है कि क्या आप सेंडर द्वारा डिलीट किए गए मैसेज को बाद में पढ़ सकते हैं, तो इसका जवाब है, हां आप WhatsApp पर डिलीट किए गए मैसेज को पढ़ सकते हैं।

यदि आपके WhatsApp पर कोई मैसेज आता है और आपके पढ़ने से पहले ही या बाद में वह मैसेज डिलीट कर दिया जाता है, तो आपको निराश होने की आवश्यक्ता नहीं है, क्योंकि आप उस डिलीटेड मैसेज को वापस पढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको अपने Android फोन पर एक खास सेटिंग को ऑन करना होगा। हम आपको इस सेटिंग को चंद स्टेप्स में आसानी से ऑन करने का तरीका बता रहे हैं। ध्यान रहें कि यह सेटिंग्स केवल एंड्रॉयड फोन पर ही उपलब्ध है।
Advertisement

अगर आपके पास कोई भी Android फोन है, तो आपके लिए WhatsApp पर सेंडर द्वारा डिलीट किए मैसेज को पढ़ना आसान हो जाएगा। आपको केवल 'Notification History' नाम की एक सेटिंग को ऑन करना होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि यह सेटिंग व्हाट्सऐप के लिए केवल तब काम करेगी, जब आपके WhatsApp की सेटिंग Notification सेटिंग ऑन होगी।
 

How to read deleted WhatsApp messages?

डिलीट हुए व्हाट्सऐप मैसेज को कैसे पढ़ें?

  • सबसे पहले अपने फोन की Settings में जाएं। 
  • अब 'Apps & Notifications' ऑप्शन पर टैप करें।
  • यहां 'Notifications' ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब 'Notification History' ऑप्शन के अंदर जाएं और इस सेटिंग को ऑन करें।

Advertisement
नोटिफिकेशन हिस्ट्री फीचर आपके फोन में WhatsApp के साथ-साथ सभी नोटिफिकेशन्स को रिकॉर्ड करता है। ऐसे में यदि कोई आपको मैसेज भेजता है और आपके फोन में वह मैसेज नोटिफिकेशन में आता है, तो वह मैसेज रिकॉर्ड हो जाएगा। इसके बाद यदि सेंडर उस मैसेज को डिलीट भी करता है, तो भी आप उस मैसेज को नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑप्शन के अंदर पढ़ सकते हैं।

यहां आपको ध्यान रखना होगा कि नोटिफिकेशन केवल टेस्ट डिटेल्स को रिकॉर्ड करता है। यदि आपको कोई फोटो, वीडियो या फाइल भेजी गई है और बाद में डिलीट की गई है, तो आप उसे Notification History में नहीं देख सकेंगे। इसके अलावा, यदि आपका चैट बॉक्स ओपन है और आपको मिला मैसेज नोटिफिकेशन में रिकॉर्ड नहीं होता है, तो आप उस मैसेज को हिस्ट्री में नहीं देख सकेंगे।
Advertisement

आखिर में, यह भी ध्यान रखें कि Notifications History केवल 24 घंटे में आए नोटिफिकेशन्स को रिकॉर्ड करता है, तो इस समय सीमा से पहले डिलीट हुए मैसेज को आप यहां नहीं देख सकेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  2. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  3. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  4. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  5. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  6. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  7. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  8. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  10. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.