Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका

Google Pay के जरिए घर बैठकर बिजली, पानी और मोबाइल बिल का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 08:50 IST
ख़ास बातें
  • Google Pay अपने सरल यूजर इंटरफेस के चलते लोकप्रिय विकल्प है।
  • Google Pay में ऑटोमैटिक बिल रिमाइंडर की सुविधा मिलती है।
  • Google Pay अपने UPI इंटीग्रेशन से काफी सहूलियत प्रदान करता है।

Google Pay के जरिए आसान भुगतान किया जा सकता है।

Photo Credit: Unsplash/Matthew Kwong

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए एक दूसरे को आसानी से पैसे भेजना और प्राप्त करना तो आसान हुआ ही है। इसके साथ-साथ कई सुविधाओं के मासिक बिलों का भुगतान करना भी सरल हो गया है। जहां पहले लंबी लाइन में लगकर बिजली के बिलों को भरना होता था और उनके भुगतान की रसीदों को संभाल कर रखना होता था, लेकिन अब डिजिटल पेमेंट ऐप्स के जरिए इन सभी झंझटों से छुटकारा मिल गया है। सबसे खास बात यह है कि घर बैठे आप यह काम कर सकते हैं और सिर्फ कुछ ही सेकंड का समय लगता है। डिजिटल पेमेंट ऐप्स ने बिजली, गैस, ब्रॉडबैंड, पानी या डीटीएच सर्विस के लिए भुगतान को ग्राहकों की उंगलियों पर ला दिया है। अधिकतर यूटिलिटी सर्विस अब पेमेंट प्लेटफॉर्म में इंटीग्रेट हैं। ये सर्विस UPI ट्रांसफर और वॉलेट पेमेंट की तरह ही डेली लाइफ का हिस्सा बन गई हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आज हम ऑनलाइन मौजूद डिजिटिल पेमेंट ऐप्स जैसे कि Paytm,BHIM UPI, Google Pay, PhonePe और Amazon Pay में से Google Pay की बात कर रहे हैं। वैसे तो इन सभी ऐप्स के जरिए बिलों का भुगतान होता है जिसके बाद कैशबैक, रिवॉर्ड पॉइंट्स और स्क्रैच कार्ड मिलते हैं। Google Pay अपने सरल और साफ यूजर इंटरफेस के चलते बिल भुगतान के लिए लोकप्रिय ऑप्शन में से एक है। इसका ऑटोमैटिक बिल रिमाइंडर और UPI इंटीग्रेशन ग्राहकों को काफी सहूलियत प्रदान करता है। आप Google Pay के जरिए बिजली, पानी या DTH बिल का भुगतान कर सकते हैं।

Advertisement

Google Pay पर बिजली/पानी/DTH बिल की प्रक्रिया इस प्रकार है:


सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईफोन पर Google Pay ऐप खोलना है।
बिल और पेमेंट सेक्शन तक स्क्रॉल करना है या सर्विस के अंदर बिल पेमेंट खोजकर उस पर टैप करना है।
जिस कैटेगरी के लिए आप पेमेंट करना चाहते हैं जैसे कि बिजली, पानी, गैस, ब्रॉडबैंड, डीटीएच या मोबाइल पोस्टपेड बिल आदि का चयन करना है।
लिस्ट से अपने सर्विस प्रोवाइडर जैसे कि टाटा पावर, बीएसईएस, एयरटेल डीटीएच या अपने स्थानीय बिजली बोर्ड का चयन करना है।
फिर आपको जरूरत पड़ने पर अपनी कस्टमर आईडी, कंज्यूमर नंबर या अकाउंट नंबर आदि दर्ज करना है।
अपने यूटिलिटी अकाउंट को Google Pay से कनेक्ट करने के लिए लिंक अकाउंट पर टैप करना है। उपलब्ध होने पर ऐप बकाया बिल की जानकारी प्रदान करता है।
बिल की राशि को वेरिफाई करना है और अपने पेमेंट के तरीका जैसे कि यूपीआई के जरिए आदि का चयन करना है।
पे बिल पर टैप करना है और अपने UPI पिन का उपयोग करके ऑथेंटिकेट करना है।
ऐप पर आपको तुरंत कंफर्मेशन मिलेगा कि भुगतान हो गया है। ट्रांजेक्शन पूरा होने पर आपको एक रसीद दिखेगी।
ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके यूटिलिटी प्रोवाइडर के रिकॉर्ड में पेमेंट दिखने में 3 वर्किंग डेज तक का समय लग सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.